कोइरौना/सीतामढ़ी (भदोही)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलिक मवैया गांव से बड़ी खबर है, जहां मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे 40 वर्षीय विवाहिता किरण देवी पत्नी प्रदीप कुमार मिश्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ी का दरवाजा बंद कर मकान के छत पर बने स्टोर रूम में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाते ही मौके पर चौकी इंचार्ज कटरा व थानाध्यक्ष कोइरौना बृजेश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचीं फॉरेंसिक टीम भी ने भी वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया है। ससुराल पक्ष के लोग जहां महिला के मानसिक रूप से गड़बड़ होने की बात बता रहे हैं वही मायके पक्ष के लोग लोग ससुराली जनों पर हत्या का आरोप मढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि मृतका के पति प्रदीप मिश्रा हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। चर्चा के अनुसार मंगलवार को भी वह प्रयागराज में ही थे। मृतका दो बच्चों की मां है। एक बेटा घर तो एक ननिहाल में था। मौत से परिजनों के बीच मातम पसरा हुआ है। हालांकि मौत होने के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिसिया जांच पड़ताल में ही सामने आ सकेगी।
Post Views: 3,463 UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 20 Apr 20242:32:44 PM UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर यूपी […]
Post Views: 3,377 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणामों का करीब 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज यानी सोमवार, 12 जून को समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले […]
Post Views: 3,274 संतकबीर नगर, । संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव में एक गरीब परिवार में पैदा हुए गणेश चंद्र चौहान लोगों के प्यार और स्वयं के हौसले से सफाई कर्मी से विधायक बन गए। कोरोना काल में लोगों की सहायता के लिए सुबह में ही घर से निकल जाते […]