Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

‘भाजपा ने दुनिया को कराया भारत की ताकत का अहसास, देश से माफियागिरी की खत्म’, बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक


अमरोहा। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारत को विकसित देशों की कतार में सबसे आगे खड़ा करने के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। कांग्रेस ने देश का मान-सम्मान दुनिया में खत्म कर दिया था। मोदी ने उसे वापस कराया है। देश में हर वर्ग को रोजगार, शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा की सुविधा भाजपा ने दी है।

 

उन्होंने कहा कि जाति धर्म संप्रदाय से उपर उठ कर देश के विकास के लिए तीसरी बार भाजपा की रकार बनाने में मदद करें।

कांग्रेस सरकार थी तो भ्रष्टाचार का था बोलबाला- डिप्टी सीएम

शनिवार को जोया रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक त्रिदेव बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब देश में विपक्ष नहीं है कहीं भी। यह मोदी-योगी के कारण है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार थी तो भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

कामनवेल्थ गेम्स में घोटाला हुआ, 2जी स्पेक्ट्रम व सेना घोटाला हुआ। कांग्रेस के मंत्री तक जेल गए। कहा कि कांग्रेस ने दुनिया में देश को बदनाम किया। जबब से भाजपा आई है तो दुनिया ने भारत की ताकत पहचानी है। अब हर गरीब को पक्का मकान व शौचालय दिया है। आजादी के बाद से देश में बेटियां बहनें सुरक्षित हैं। उन्हें इज्जत से जीने का हक मिला है।

सपा सरकार में यूपी की बेसिक शिक्षा का बेड़ा गर्क था- ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने गांव गांव जल दिया, स्वयं सहायता समूह बनाए तथा गांव गांव महिलाओं व नौजवानों को गांव में ही काम देने का काम केंद्र सरकार ने किया है। सौभाग्य योजना से गांव गांव बिजली दी तो कायाकल्प योजना से 95 प्रतिशत स्कूलों में सुधार किया। जबकि सपा सरकार में यूपी की बेसिक शिक्षा का बेड़ा गर्क हो गया था।

कहा कि पहले अगर कोई बीमार हुआ तो घर के जेवर व जमीन बिकती थी, अब मोदी ने आयुष्मान योजना में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कर दिया है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं, सड़कें बनाई जा रही हैं। अकेले यूपी में केंद्र सरकार के सौजन्य से छह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं।

माफिया प्रदेश से गायब हो गए हैं या फिर जेल में हैं- डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री बोले कि गांव गांव कम्प्यूटर लगा कर ग्राम सचिवालय को स्मार्ट बनाया है। 2017 से पहले यूपी में जमीनों पर कब्जा होता था, छेड़छाड़ होती थी। अब कुछ नही होता तथा माफियागिरी खत्म हो गई है। माफिया प्रदेश से गायब हो गए हैं या फिर जेल में हैं।

बोले कि पहले लोग भाजपा क नेताओं से पूछते थे कि रामलला का मंदिर कब बनेगा? अब मोदी ने उन्हें जवाब दे दिया है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने का काम किया है। कोरोना काल में हमने अमेरीका व इंग्लैंड को भी पछाड़ दिया है। देश के 80 करोड़ और यूपी के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

 

बृजेश पाठक ने जाति धर्म संप्रदाय से उपर उठ कर देश के विकास के लिए तीसरी बार सरकार बनाने में मदद करने की अपील की।

इस मौके पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, पूर्व सांसद व प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, रालोद जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।