Latest News आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश लखनऊ

भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम के बेटे अजय नरेश यादव


फूलपुर (आजमगढ़)। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. रामनरेश यादव के पुत्र अजय नरेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में आज देश का नाम दुनिया में आदर के साथ लिया जा रहा है।

 

श्विक स्तर पर आज भारत प्रभावी भूमिका में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। अब जाति के ठेकेदारों की चलने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ आया हूं। हम सब मिलकर इस बार चार सौ सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे।

सपा की लहर में मिला था अच्छा रिस्पांस

स्व. रामनरेश यादव 1977 में उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री बने थे। 2011 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। उनके तीन बेटों में सबसे छोटे अजय नरेश यादव 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर फूलपुर-पवई विधानसभा से चुनाव लड़े थे। सपा की लहर में उन्हें भाजपा से अधिक लगभग 26 हजार मत मिले थे।

 

2017 के विधानसभा चुनाव में वह फूलपुर-पवई सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार थे लेकिन सपा में विवाद के बाद उनका टिकट काट दिया गया। इसके बाद उन्होंने सपा से हमेशा के लिए नाता तोड़ लिया। इस मौके पर संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे। अजय नरेश यादव फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के आंधीपुर गांव के रहने वाले हैं।