Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

भावुक हुए जापानी पीएम किशिदा, कहा- शिंजो आबे पर बर्बर हमला हुआ, नहीं करेंगे बर्दाश्त


टोक्यो, । Shinzo Abe Attack: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले को ‘बर्बर’ बताते हुए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने कहा, ‘इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ साथ ही उन्होंने कहा कि इस वक्त शिंजो आबे को बचाने के लिए डाक्टरों की टीम जुटी हुई है। 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। नारा शहर में एक जनसभा के दौरान हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। इस हमले में आबे बुरी तरह घायल हुए हैं। आबे को नारा शहर में सुबह करीब 11.30 बजे गोली मारी गई है। आबे उस वक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कैंपेन को आधे में छोड़ टोक्यो लौटे किशिदा 

इस घटना की जानकारी मिलते ही किशिदा तुरंत अपने कैंपेन ट्रिप को छोड़ टोक्यो लौट गए। प्रधानमंत्री कार्यालय में उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि आबे का इलाज जारी है। उन्होंने कहा, ‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री आबे की जिंदगी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’  किशिदा ने हमले को ‘बर्बर और दुर्भावनापूर्ण’ बताया है। साथ ही कहा है कि चुनावी अभियान के दौरान अपराध माफ नहीं किया जाएगा। पुलिस ने नारा में आबे पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। NHK की ओर से जारी वीडियो फुटेज में आबे सड़क पर गिरते दिख रहे हैं।

भावुक हुए पीएम किशिदा

जापानी पीएम किशिदा भावुक हो गए और कहा है कि शिंजो जल्दी ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले के पीछे के मकसद के बारे में स्पष्ट बताने के लिए आवश्यक जानकारी नहीं है। यह हमला बर्बरतापूर्ण है।’