सैयदराजा। थाना क्षेत्र फेसुङा गाँव में सावित्री देवी 87 वर्षीय वृद्ध महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता पायें जाने से गांव सहित आसपास के क्षेत्रो में सनसनी फैल गई। उनकी बहू मनोरमा सिंह जब सुबह जगी तो इस हालत में देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजकर अगली कार्रवाई मे जुट गयी। बताते चले कि परिवार में मनोरमा सिंह मृतका की बहू अपनी तीन पुत्रियों के साथ घर में निवास करतीं थी जब कि उसका पति महाराष्ट्र में किसी प्राइवेट कम्पनी में कार्य करता था। उसकी मात्र पांच पुत्रियां थी जिसमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
Related Articles
चंदौली।मच्छर विभिन्न रोगों को दे रहे दावत
Post Views: 838 मुगलसराय। स्थानीय पालिका प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के ढिलमुल रवैया से ऐसा लगता है जैसे कि विभाग ख्ुाद ही मच्छर जनित बिमारियों को निमंत्रण दे रहा है। नगरपालिका में मच्छरों का प्रकोप इतना अधिक बढ़ गया है कि दिन के उजाले में भी इतना अधिक मच्छर काट रहे हैं कि लोगों का […]
चंदौली।सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण, जितेन्द्र ने किया नामांकन
Post Views: 998 चंदौली। कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल शुक्रवार को भारी गहमागहमी से गुल्जार रहा। इस दौरान सकलडीहा विधायक व सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण सिंह यादव तथा चकिया से सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी सादगी पूर्वक कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रभुनारायण सिंह यादव ने चार […]
चंदौली।जिला जज ने बंदियों का जाना हाल
Post Views: 1,052 चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश चंदौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ के द्वारा जिला कारागार वाराणसी में निरुद्ध चन्दौली के बंदियों के रखरखाव व कानूनी सहायता हेतु निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में जनपद के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली श्री ज्ञान प्रकाश […]




