प्लेटफॉर्म ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। नीरज और मनोज इससे पहले डिस्कवरी प्लस के लिए सीक्रट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी शो बना चुके हैं। सीक्रेट्स ऑफ कोहिनूर 4 अगस्त को डिस्कवरी प्लस पर स्ट्रीम किया जाएगा। कोहिनूर दुनिया का सबसे हीरा बताया जाता है। इसकी लम्बाई 3.6 सेमी, चौड़ाई 3.2 सेमी और गहराई 1.3 सेमी है।
मनोज ने शो की जानकारी शेयर करते हुए लिखा- सीक्रेट्स ऑफ सिनौली में हमने चार हजार साल पुराने रहस्य को उजागर किया था। अब मैं एक नये खुलासे के साथ लौट आया हूं। अन्याय और लूट की कहानी। भारत की अनकही कहानी- सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर।
कोहिनूर हीरे के बारे में प्रचलित है कि यह ककटिया राजवंश के शासनकाल के दौरान आंध्र प्रदेश की कोलर खदानों से निकला था। इस राजवंश का शासनकाल 12वीं से 14वीं शताब्दी तक रहा था। बाद में दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने इसे हासिल कर लिया था। इसे मुगल शासकों के लीजेंड्री सिंहासन तख्ते-ताऊस में जड़वाया गया था।
विभिन्न राजाओं और राजवंशों के हाथों होता हुआ कोहिनूर अंतत: ब्रिटेन की महारानी के क्राउन तक पहुंच गया। भारत में शासन के दौरान अंग्रेजों ने कोहिनूर भी लूट लिया था। ब्रिटेन जाने से पहले कोहिनूर पंजाब रियासत के पास था। सिखों और ब्रिटिश के बीच हुई लड़ाई में पंजाब और कोहिनूर दोनों पर अंग्रेजों का कब्जा हो गया था।