News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मुलायम-फारूक समेत अन्य दलों के नेताओं से मिले पीएम मोदी, संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित


नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन युद्ध को आज 43वां दिन है। युद्ध के डेढ़ महीने के बाद भी दोनों देशों के बीच सुलह नहीं हो पाई है। इसी बीच अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति की बेटियों के खिलाफ एक्शन लिया है। व्हाइट हाउस ने रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों पर पहली बार व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से निलंबित करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में गुरुवार को मतदान हो सकता है। साथ ही संसद का बजट सत्र अपने पूर्व निर्धारित समय से एक दिन पहले गुरुवार को संपन्न हो गया है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

     

    उत्तर प्रदेश के बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाया गया था।

  • राजनीतिक दलों के नेताओं से मिले पीएम नरेन्द्र मोदी

     

    संसद के बजट सत्र के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।

  • कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

     

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लाउडस्पीकर विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हर किसी को उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करना चाहिए, लेकिन यह बहुत ही भयानक है अगर इस तरह के मुद्दों को समाज में सांप्रदायिक दरार पैदा करने के लिए केवल ध्रुवीकरण के राजनीतिक उद्देश्य के लिए लाया जाता है। यह सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रतिकूल होगा।

  • लोकसभा में 129 प्रतिशत हुआ काम- ओम बिरला

     

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा में पहले चरण की उत्पादकता 129% रही और राज्यसभा में 100% रही। पिछले अनुभवों की तुलना में चल रहा सत्र सभी के समर्थन से अच्छा चला है। इस बार लोकसभा में 129 प्रतिशत काम हुआ है।

  • कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह AAP में शामिल हुए

     

    हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

     

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान

     

    भारत-आस्ट्रेलिया ट्रेड एग्रीमेंट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमने 10 साल बाद एक विकसित देश के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है। अगर हम यहां निर्यात को बढ़ाएं तो हम भारत में लाखों नौजवानों को नौकरी दे सकते हैं। इससे 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है।

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी जानकारी

     

    लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हमें सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखना चाहिए। 2023 के अंदर हम देश की सभी विधानमंडल की कार्यवाही को एक पटल पर ला देंगे। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक वर्ष की सारी कार्यवाही आपको मिल जाए। इस सत्र में सभी सदस्यों ने देर रात तक बैठकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। कुल 13विधेयक पारित हुए हैं, पांच विषयों पर अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। बजट पर भी चर्चा की गई है। हम कोशिश करते हैं कि सदन निर्वाह रूप से चले क्योंकि ये देश की सर्वोच्च संस्था है।

  • एयरपोर्ट अथारिटी को सौंपी गई अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन

     

    अयोध्या में श्री राम एयरपोर्ट की जमीन भारतीय विमानपत्तन को सौंपी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन का हस्तांतरण हुआ। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर विगत 5 वर्ष में बेहतरीन वायु सेवा की कनेक्टिविटी के लिए किसी राज्य ने अच्छी प्रगति की है तो उसमें से उत्तर प्रदेश एक है। ये प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से संभव हो पाया है।

     

     

  • 12:23 PM, 2022-04-07T13:41:01

    मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला

     

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चेहरे बदल लेगी। लेकिन साढ़े चार साल जो जनता की उम्मीदों को तोड़ा गया है अब जनता भाजपा को याद नहीं करने वाली है। जनता अब केजरीवाल जी को मौका देना चाहती है।

     

  • बारामूला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी जारी

     

    जम्मू और कश्मीर के बारामूला में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में आज जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

  • गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल

     

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि करौली दंगे के बाद जो FIR दर्ज हुई उसमें स्पष्ट है कि ये पहले से योजना बनाकर किया गया। अब जांच का विषय है कि इसमें सरकार, पुलिस और प्रशासन का कितना दबाव था कि ऐसी गतिविधियों को रोका नहीं गया।

  • टीआरएस नेता के कविता ने की केंद्र सरकार से अपील

     

    टीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि धान की खरीद शून्य है, हम तेलंगाना के किसानों के लिए केंद्र के समर्थन की मांग करते हैं। एफसीआई के पास उचित खरीद नीति नहीं है। हम एफसीआई से वार्षिक कैलेंडर जारी करने का अनुरोध करते हैं, ताकि राज्य किसानों को फसल बोने का निर्देश दे सकें और एक समान खरीद हो।

  • नगर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

     

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

  • कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा का बयान

     

    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में जिनकी भूमिका है या जो रोकने में असफल रहे, उन्हें जिम्मेदार ठहराना चाहिए। भविष्य में ऐसा न हो इसके पुख़्ता इंतजाम करने चाहिए।

  • लाउडस्पीकर विवाद पर बोले संजय राउत

     

    लाउडस्पीकर के मुद्दे पर शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अजान देते वक्त डेसिबल का स्तर कितना होना चाहिए।

  • अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही

     

    राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।


  • जम्मू और कश्मीर में NIA ने कई जगह मारे छापे

     

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में आज जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं।

     

  • लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

     

    संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

     


  • छत का एक हिस्सा गिरने से 60 वर्षीय मजदूर की मौत

     

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, जेजे अस्पताल परिसर में मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान छत का एक हिस्सा गिरने से एक 60 वर्षीय मजदूर की मृत्यु हो गई है। जबकि 2 अन्य मज़दूर घायल हो गए हैं। जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।