Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मुलायम सिंह यादव के कुनबे की महिलाओं ने भी मिलाया पुरुषों के साथ कंधा, राजनीति में हैं सक्रिय


लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने राजनीतिक परिवार में शामिल मुलायम सिंह यादव के कुनबे की एक महिला सदस्य साधना गुप्ता अब उनके बीच नहीं है। मुलायम सिंह यादव के कुनबे से सक्रिय राजनीति में भले ही परिवार के पुरुष अधिक हैं, लेकिन महिलाएं भी पीछे नहीं रही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डिंपल यादव तो लोकसभा सदस्य रहीं हैं जबकि अपर्णा बिष्ट यादव भी भाजपा से काफी सक्रिय हैं।

मुलायम सिंह यादव का कुनबा इटावा के सैफई से निकलकर नई दिल्ली तथा लखनऊ के राजनैतिक गलियारे में अपनी पैठ बना चुका है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के 25 से ज्यादा लोग राजनीति में सक्रिय हैं। इनके परिवार की महिलाएं प्रेमलता यादव, सरला यादव, डिंपल यादव, अपर्णा बिष्ट यादव, संध्या यादव तथा शीला यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं।

मुलायम सिंह यादव के परिवार में पुराने लोग खेती-बाड़ी से जुड़े रहे। राजनीति की पाठशाला तो मुलायम सिंह यादव ने खोली। मुलायम सिंह यादव के दादा का नाम मेवाराम था। मेवाराम के दो बेटे सुघर सिंह और बच्चीलाल सिंह थे। इनमें सुघर सिंह के पांच बेटे हुए। मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभय राम सिंह और शिवपाल सिंह यादव। इनमें रतन सिंह तथा राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया है। पांच भाइयों में मुलायम सिंह तीसरे नंबर और शिवपाल सिंह सबसे छोटे हैं।