नई दिल्ली, । UP Board 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट का इंतजार कर रहे 22.5 लाख छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान इंटरमीडिएट (साइंस – मैथ और बॉयो, आर्ट्स और कॉमर्स) के स्टूडेंट्स के लिए इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। बोर्ड के सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट का ऐलान बुधवार, 8 जून 2022 तक किया जा सकता है। परिषद द्वारा यूपी राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग को इस सम्बन्ध में प्रस्ताव भेजा जा चुका है और तारीख पर मुहर लगने के बाद यूपीएमएसपी 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को एक-दो दिनों में घोषित कर देगा।
