पटना

राजगीर: नेचर सफारी एवं घोड़ाकटोरा में बेहतर काम करने वाले वनकर्मियों को सीएम ने किया सम्मानित


राजगीर (नालंदा) (आससे)। होली के पहले सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों व पर्यटकों को नेचर सफारी व आठ सीटर रोपवे का तोहफा दिया। यह पर्यटकों के लिए खोल दी गयी है। इस नेचर सफारी को संवारने और निर्माण कार्य में बेहतर काम करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक को सम्मान दिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने  हाथों से इनको सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉ. नेशामणि, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अमृतधारी सिंह, वनपाल राजकुमार प्रसाद, वनपाल विजय रजक, वनरक्षी विनोद चौधरी, सुमन कुमार, मगलेश कुमार सिंह, सियारामशरण सिंह, अर्जुन चौधरी, विकास कुमार व मुकेश कुमार शामिल है। इनमें डीएफओ को नेचर सफारी में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं रेंजर अमृतधारी सिंह को नेचर सफारी एवं घोड़ाकटोरा पार्क के लिए। इसे अलावा वनपाल राजकुमार प्रसाद व विजय रजक, वनरक्षी विनोद चौधरी, सुमन कुमार, मंगलेश कुमार सिंह को घोड़ाकटोरा पार्क में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही वनपाल सियारामशरण सिंह, अर्जुन चौधरी, विकास कुमार, मुकेश कुमार को नेचर सफारी निर्माण में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर वनकर्मी काफी खुश थे।