Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह से मिले कर्नाटक के सीएम बोम्मई


कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से आज मुलाकात की। मैंने उन्हें आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

बोम्मई के शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। आज वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

सूत्रों ने कहा, यह राष्ट्रीय राजधानी की एक शिष्टाचार यात्रा है, जिसके दौरान बोम्मई केंद्रीय नेतृत्व के साथ अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान बोम्मई के राज्य में विकास कोविड की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करने की संभावना है।