गयाजी (आससे.)। गयाजी जिले के खिजरसराय में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के नदी डूब गए। जिसमें 5 की मौत इलाजके दौरान बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई। घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ और पुलिस पहुंची। घटना खिजरसराय थाना क्षेत्रा के केनी पुल के समीप नदी की बताई जा रही है। रील बनाने के चक्कर में 9 लड़के नदी में डूब गए। ये सभी नदी के किनारे रील बना रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। खुद को डूबता देख ये लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। कापफी मशक्कत के बाद सभी को किसी तरह बाहर निकाला गया। आनन-पफानन में इन्हें बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से से प्राथमिक उपचार के बाद दो लड़कों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। वहीं सात लड़कों को बेलागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही भर्ती किया गया। जिनमें से पांच की मौत इलाज के दौरान हो गई। दो का इलाज हो रहा है। सभी 11वीं और 12वीं के छात्रा हैं। घटना के बाद परिजनोंको पता चला तो गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि ये सभी लड़के स्कूलसे लौट रहे थे। इसी दौरान वीडियो बनानेके लिए नदीके किनारे चले गए और यह बड़ा हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि इनमें से कुछ लड़के 11वीं कक्षा के हैं तो कुछ 12वीं के हैं। इस पूरे मामले में नीमचक बथानी अनुमंडल के एसडीएम केशव आनंद ने बताया कि अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के द्वारा घटना की सूचना मिली है। बताया गया कि छह लड़कों का नाम पता चल सका है। तौसीपफ, जासिपफ, साहिल, जैम, सुपिफयान और साजिद की पहचान हुई है। घटना केनी घाट के समीप हुई है। आगे की जानकारी ली जा रही है। दूसरी ओर घटना कैसे हुई और कैसे क्या कुछ हुआ है यह इलाजरत लड़के सही तरीकेसे बता पाएंगे।नौ लड़कों में से कोई सगा भाई भी था या इनमें से कुछ लड़के एक ही परिवार के भी थे यह सब जांच के बाद पता चलेगा।
————-




