Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

लक्षद्वीप में फिर से 7 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन, पूरी तरह से बंद किए गए 5 द्वीप


  1. तिरुवनंतपुरम, : पूरा देश कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर रोजाना लाखों केस सामने आ रहे हैं। बड़े राज्यों के अलावा छोटे-छोटे केंद्र शासित प्रदेशों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। जिसको देखते हुए लक्षद्वीप के कलेक्टर एस. आस्कर अली ने दोबारा 7 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान लोगों को किसी भी तरह के मूवमेंट की इजाजत नहीं रहेगी।

मामले में लक्षद्वीप के कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, उन्होंने 7 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया है। इसके तहत 5 द्वीपों में पूर्ण शटडाउन सोमवार शाम 5 बजे लागू होगा। इसके अलावा अन्य द्वीपों पर शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। ऐसे में जो भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य जैसी जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को लॉकडाउन में छूट रहेगी।आपको बता दें कि लक्षद्वीप की आबादी 65 हजार के आसपास है, इसके बावजूद वहां पर अब तक 7928 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वैसे तो ये संख्या देखने में कम लग रही, लेकिन आबादी के हिसाब से आंकड़ा बहुत ज्यादा है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश में 32 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5733 लोग रिकवर हो चुके हैं। जिस वजह से एक्टिव केस की संख्या 2137 ही है।