Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

विवेक ने जनवरी में घर आने का किया था वादा,


 जयसिंहपुर। Helicopter Crash Soldier Martyr, तमिलनाडू के कुन्‍नूर में हे‍लीकाप्‍टर क्रैश में हिमाचल जयसिंहपुर के बेटे ने भी बलिदान दिया है। वीर भूमि हिमाचल के 29 वर्षीय बेटे के बलिदान की सूचना के बाद जय‍सिंहपुर में मातम पसरा हुआ है। लांस नायक विवेक कुमार सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे। विवेक नवंबर में ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। बताया जा रहा है विवेक ने बुजुर्ग पिता रमेश चंद से जनवरी में फि‍र से आने का वादा किया था, लेकिन वह दुखद हादसे में शहीद हो गया। जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल के ठेहडू गांव में हर शख्‍स उदास है। बताया जा रहा है विवेक पहले जैक राइफल में थे व बाद में पैरा कमांडो में सेवाएं दे रहे थे। विवेक की ड्यूटी वीआइपी की सुरक्षा में लगी थी।

विवेक की बीते वर्ष 2020 में ही शादी हुई थी और उनका छह माह का बेटा है। घर पर पत्‍नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के डेढ़ साल बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया तो छह माह के मासूम से पिता का साया उठ गया।

विवेक रमेश चंद के सबसे बड़े बेटे थे। विवेक का छोटा भाई बैजनाथ में बेकरी में काम करता है व बहन की शादी हो चुकी है। विवेक के पिता खेतीबाड़ी करते हैं व माता आशा देवी गृहणी हैं। देर रात तक प्रशासन की ओर से विवेक के परिवार को उनके शहीद होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। विवेक के ताया सीताराम ने बताया उन्‍हें खबरों के माध्‍यम से ही सूचना मिली है।