Latest News उत्तर प्रदेश भदोही, ज्ञानपुर राष्ट्रीय लखनऊ

UP: गलत साइड से आ रही बस में ट्राला ने मारी टक्कर, 22 लोग गंभीर रूप से घायल


औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसा हुआ। बस के गलत दिशा में चलने से ये हादसा हुआ। बस और ट्राले की टक्कर में 22 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

 

कानपुर कोतवाली चकेरी के मुहल्ला शिव कटरा निवासी चंद्रशेखर की बेटी का शादी के लिए रिश्तेदारों को बस से लेकर आगरा जा रहे थे। बस को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जाना था। पर चालक रास्ता भूल गया और कानपुर-इटावा हाईवे पर आगे बढ़ गया। बाद में उसे जानकारी हुई कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पीछे रह गया। इसके बाद चालक ने बस घुमा कर गलत दिशा में चलने लगा।

22 लोग गंभीर रूप से घायल

इसी दौरान इटावा की तरफ से आ रहे ट्राला ने अजीतमल के गांव भीखेपुर पास बस में टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 35 में 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दस लोगों को कानपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग गया। एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और घायलों के हालचाल लिए।