धीना। पुलिस ने अभियान चलाकर धीना रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्कर को 90 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब तस्कर यूपी से शराब को ट्रेन के रास्ते बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने का काम करते है। थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद ने मुखबीर की सूचना पर बुधवार को रेलवे स्टेशन धीना के बाहर शराब ले जाते समय 02 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल अवैध 90 पाउच देशी शराब शराब बरामद किया। शराब तस्कर रंजन कुमार पुत्र हरिनारायन व विजय कुमार पुत्र लगनदेव निवासी ग्राम नया टोला देदौर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार को कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। शराब तस्कर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दुकानों से शराब खरीदकर अधिक लाभ कमाने के लिये ट्रेनो से शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामो मे बेचकर फायदा कमाते है।
—————
Related Articles
UP Board : ये रहा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक, पहली बार 100 प्रतिशत रिजल्ट
Post Views: 1,873 उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में […]
यूपी: पहले सपा ने जारी की लिस्ट, अब योगी सरकार ने अपराधियों की सूची जारी कर दिया जवाब
Post Views: 1,838 नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही साल 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता बन गई। योगी सरकार में 20 मार्च, 2017 से अब तक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई 10,933 मुठभेड़ में 183 कुख्यात अपराधी मारे गए हैं। जिसमें 13 […]
नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
Post Views: 868 10:27 AM, 10 Oct 2022 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को बताया जमीनी नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा- श्री मुलायम सिंह यादव जी ज़मीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे जिन्होंने […]




