अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़त हासिल करने को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत ने कहा कि वह अफगान सरकार और देश के लोगों का सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध 2011 में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते द्वारा निर्देशित हैं। उन्होंने कहा, ”एक निकटवर्ती पड़ोसी के रूप में, भारत अफगान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में उनका समर्थन करता है, जहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाए।”बागची ने पिछले साल जिनेवा में अफगानिस्तान सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें युद्ध प्रभावित देश के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी।
पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के बीच भारत देश के समग्र विकास पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ-साथ अफगान सरकार के संपर्क में है।
Post Views: 1,434 नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को 24 रन से पटखनी दी। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद केकेआर की टीम के पास 14 अंक हो गए। केकेआर ने 12 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया और एक शानदार […]
Post Views: 893 पटना, । बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। मंत्री तेजप्रताप के सपने में इस बार भगवान कृष्ण ने दर्शन दिए। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। अपने निराले अंदाज के लिए मशहूर तेजप्रताप यादव ने सोशल […]
Post Views: 1,179 उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी है. पहाड़ी इलाकों में हो भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है. भूस्खलन के कारण कई हाइवे बंद हो गए हैं. भारी बारिश का असर केदारनाथ और बदरीनाथ हाइवे पर भी देखने को मिला है. केदारनाथ में पुननिर्माण कार्य भी रुक गए […]