अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़त हासिल करने को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत ने कहा कि वह अफगान सरकार और देश के लोगों का सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध 2011 में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते द्वारा निर्देशित हैं। उन्होंने कहा, ”एक निकटवर्ती पड़ोसी के रूप में, भारत अफगान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में उनका समर्थन करता है, जहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाए।”बागची ने पिछले साल जिनेवा में अफगानिस्तान सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें युद्ध प्रभावित देश के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी।
पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के बीच भारत देश के समग्र विकास पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ-साथ अफगान सरकार के संपर्क में है।
Post Views: 35 नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शनिवार को तीनों रक्षा बलों की ”एकजुटता” (ज्वाइंटनेस) का आह्वान करते हुए कहा कि पहले की तुलना में आज के समय में युद्ध की बदलती प्रकृति को देखते हुए यह कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। नौसेना प्रमुख ने पुणे के खडकवासला में शनिवार सुबह राष्ट्रीय […]
Post Views: 24 नई दिल्ली, । BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा मैट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अहम है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education, BSE), ओडिशा आज, यानी कि 6 जुलाई, 2022 को ओडिशा मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में 90.55% स्टूडेंट्स सफल […]
Post Views: 29 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को झटका दिया। शीर्ष कोर्ट ने शिवकुमार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने आय से अधिक संपत्ति मामले में अपने खिलाफ सीबीआई की एफआईआर को चुनौती दी थी। यानी कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से […]