Latest News उड़ीसा राष्ट्रीय

orissaresults.nic.in पर ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 90.55% स्टूडेंट्स सफल


नई दिल्ली, । BSE Odisha 10th Result 2022: ओडिशा मैट्रिक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अहम है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Board of Secondary Education, BSE), ओडिशा आज, यानी कि 6 जुलाई, 2022 को ओडिशा मैट्रिक परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है।  परीक्षा में 90.55% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों का ऐलान होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट्स bseodisha.nic.in, orissaresults.nic.in पर किया रिजल्ट का स्कोर लाइव कर दिया गया है। अब ऐसे में, जो छात्र-छात्राएं बीएसई ओडिशा माध्यमिक परीक्षा परिणाम की राह देख रहे हैं, वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, रोल नंबर, जन्म तिथि को एंटर कर सकते हैं। इसके बाद ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2022 स्कोरकार्ड उनकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ओडिशा कक्षा 10 परिणाम 2022 वेबसाइटों के अलावा, छात्र-छात्राएं एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को ओडिशा 10वीं परिणाम 2022 एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए, अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में ‘OR01 <रोल नंबर>’ टाइप करना होगा और 5676750 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट उनकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा।

Odisha Class 10 Result 2022: ओडिशा कक्षा 10 परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

ओडिशा कक्षा 10 परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं। इसके बाद, बीएसई 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब ओडिशा मैट्रिक 10 वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब

बीएसई कक्षा 10 ओडिशा परिणाम 2022 डाउनलोड करें।