Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

साउथ अफ्रीका से लौटा शख्स कोरोना संक्रमित,


मुंबई में डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स 24 नवंबर को दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचा था। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी अभी ये पता लगाने की प्रकिया में हैं कि शख्स कहीं कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिेएंट से संक्रमित तो नहीं है।

इसे लेकर एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उसने केप टाउन से दुबई होते हुए दिल्ली की यात्रा की थी। दिल्ली में ही वह कोविड पॉजिटिव पाया गया लेकिन किसी तरह उसने मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में जगह हासिल कर ली। मुंबई पहुंचने पर वह पॉजिटिव पाया गया। उसमें लक्षण नहीं हैं और उसने खुद को होम क्वारंटाइन रखा था।