इलिया। इलिया कस्बे के उत्तरी मोहल्ले में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पखंडु गुप्ता के घर पर खाना बनाते समय सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पखंडु गुप्ता की बहु सीता खाना बना रही थीं तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और चिंगारी से आग भड़क उठी। सीता बुरी तरह आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर परिवार के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान रामभरोस 25, सान्वी 5, गुप्ता भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को तत्काल चकिया जिला चिकित्सालय ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं लोगों का कहना है कि सिलेंडर की समय.समय पर जांच और सुरक्षा मानकों का पालन न होने से ऐसी घटनाएं बार.बार घट रही हैं। यह हादसा एक बार फिर से घरेलू रसोई में गैस सिलेंडर से जुड़ी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है।
Related Articles
चंदौली।तीन सब इंस्पेक्टर का हुआ प्रमोशन
Post Views: 866 मुगलसराय। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार द्वारा तीन सब इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर पोस्ट प्रभारी बनाया गया। राम विलास राम आरपीएफ पोस्ट डेहरी ओन सोन, बाल गंगाधर आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर व कन्हैया लाल सिंह आरपीएफ पोस्ट नवीनगर बनाया गया। इस अवसर पर तीनों प्रभारियों को बैंच लगाकर उन्हे शुभकामनाएं दी और […]
चंदौली।मतदान में सभी लोग करें सहयोग:बीडीओ
Post Views: 1,049 चहनियां। चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा सकलडीहा के द्वारा शपथ दिलाया गया व मतदान के बारे में बताया गया। डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को 7 […]
चंदौली।डीएम ने की कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक चंदौली।
Post Views: 670 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित इंडीकेटर्स सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में समीक्षा की गई। समीक्षा में नीति आयोग के पोर्टल पर सम्बन्धित विभागों द्वारा फीड माह सितम्बर 2022 की प्रगति के आंकड़ों की समीक्षा की गई। समीक्षा में […]




