Latest News मनोरंजन

सोनम कपूर का गोद भराई फंक्शन हुआ कैंसिल, इस बड़ी वजह से अनिल कपूर को लेना पड़ा ये फैसला


नई दिल्ली, । (Sonam Kapoor Baby Shower Cancelled) अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही एक नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाली हैं और इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। सोनम के परिवार ने उनके लिए गोद भराई फंक्शन मुंबई में आयोजित करने का प्लान किया, जिसके लिए एक्ट्रेस हाल ही में लंदन से मुंबई लौटी हैं। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल होने वाले थे, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता कपूर ने फंक्शन कैंसिल कर दिया गया हैं।

सोनम कपूर के पहले बच्चे की आने की खबर से पूरे कपूर परिवार में खुशी की लहर है। सोनम का हाल ही में एक बेबी शावर लंदन में हो चुका है, लेकिन उनके परिवार ने बेटी के लिए खास तौर पर दूसरा बेबी शावर प्लान किया था। यहां तक कि इनविटेशन कार्ड के साथ खास तौर पर डिजाइन किए गए गिफ्ट्स भी मेहमानों को भेज दिए गए थे। बेबी शावर रविवार यानी 17 जुलाई को सोनम की मां की बहन कविता सिंह के बांद्रा स्थित घर पर होने वाला था।

इस कारण करना पड़ा बेबी शावर कैंसिल

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इनविटेशन कार्ड बट जाने के बाद भी सोनम कपूर की फैमिली ये फैसला मुंबई में बढ़ते कोविड-19 केस के कारण लिया है। कपूर परिवार वायरल के बढ़ते केस को लेकर काफी चिंतित है और वे होने वाली मां और उसके बच्चे को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए उन्होंने बेटी के इस ग्रैंड बेबी शावर फंक्शन को कैंसिल कर दिया है।

ये सेलेब्स होने वाले थे शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर के गोद भराई फंक्शन में स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, दीपिका पादुकोण, मसाबा, रानी मुखर्जी, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद थी।