News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री का बयान, कहा- अभी सिर्फ भारत से मिल रही मदद, दूसरे देशों से भी मांगी सहायता


नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरा है वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया है। साथ ही नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बदलकर डीवी पाटिल हवाई अड्डा कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबिता पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगे 2002 में जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपमानित करने की चेष्टा कांग्रेस ने षड्यन्त्र के तहत की थी परत दर परत उसकी सच्चाई सामने आ रही है।

  • 02:32 PM, 16 Jul 2022

    बारिश के कारण ओवरफ्लो हुआ बांध

    गुजरात में भारी बारिश के कारण गोंडल में वेरी बांध ओवरफ्लो हो गया है। जिससे कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

  • प्रकाश आंबेडकर ने की यशवंत सिन्हा से अपील

    वंचित बहुजन आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने यशवंत सिन्हा से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने के लिए पार्टियों के कई अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों ने अपना समर्थन दिया है।

  • निचली अदालत मस्जिद के खिलाफ मुकदमे की वैधता तय कर सकती है- हाई कोर्ट

    कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) ने मंगलुरु में एक मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एक आयुक्त की नियुक्ति की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलुरु के टी ए धनंजय और बी ए मनोज कुमार द्वारा एक मूल मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मंगलुरु के पास थेंका उलिपडी गांव, मलाली (Thenka Ulipady Village, Malali) में असैद अब्दुल्लाही मदनी मस्जिद (Assayed Abdullahi Madani Mosque) के नवीनीकरण के दौरान एक मंदिर के कुछ हिस्सों की खोज की गई थी।

    यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी AAP

    आम आदमी पार्टी विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। सांसद संजय सिंह ने बताया कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं, लेकिन हम यशवंत सिन्हा को वोट देंगे।

  • 02:10 PM, 16 Jul 2022

    अभी सिर्फ भारत से ही मिल रही मदद- श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री

    श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने बताया कि हमने विभिन्न देशों से (ईंधन के लिए) अनुरोध किया है। इसलिए, कोई भी देश जो हमारी मदद के लिए आता है, हम उसकी सराहना करते हैं। अभी, भारत सरकार ही एकमात्र देश है जिसने हमें एक क्रेडिट लाइन प्रदान की है।

  • 02:08 PM, 16 Jul 2022

    रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है- पीएम मोदी

    हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है: PM मोदी

  • 01:00 PM, 16 Jul 2022

    दिल्ली में हुई भारी बारिश

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो उत्तम नगर इलाके का है।

  • 12:48 PM, 16 Jul 2022

    बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा एक्सप्रेसवे- पीएम मोदी

    बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा: PM मोदी

  • 12:38 PM, 16 Jul 2022

    महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से गई 102 लोगों की जान

    राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, 1 जून से महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 102 लोगों की जान चली गई। पिछले 24 घंटों में दो मौतें दर्ज की गईं है।

  • 12:26 PM, 16 Jul 2022

    महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला

    महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया है। साथ ही नवी मुंबई हवाई अड्डे का नाम बदलकर डीवी पाटिल हवाई अड्डा कर दिया गया है। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने अपने आखिरी कैबिनेट में इस पर फैसला लिया था।

  • 12:22 PM, 16 Jul 2022

    पीएम मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया।

  • 12:02 PM, 16 Jul 2022

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में NAFCARD द्वारा आयोजित ARDBs के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की खेती को भाग्य के आधार से परिश्रम के आधार पर परिवर्तित करने का काम कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों ने किया है।

  • 11:51 AM, 16 Jul 2022

    Sri Lanka Crisis: अच्‍छे दिनों के इंतजार में पेट्रोल पंपों पर लगी हैं आटो-टैक्‍सी की लंबी लाइन

    श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। लोगों के पास खाने के पैसे नहीं हैं तो सरकार के पास विदेशों से जरूरी चीजों का आयात करने के लिए धन नहीं है। श्रीलंका की बदहाल होती आर्थिक स्थिति के बीच लोगों ने अच्‍छा समय आने की उम्‍मीदें बरकरार रखी हुई हैं। श्रीलंका के पेट्रोल पंपों के आगे लगी आटो और टैक्‍सी की लंबी लाइनें इसी तरफ इशारा कर रही हैं। यहां पर ये लाइनें एक या दो दिनों से नहीं लगी हैं बल्कि कई दिनों से जारी हैं।

     

  • 11:29 AM, 16 Jul 2022

    देश में अब तक लगाए गए 199.71 करोड़ टीके

    भारत में राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 199.71 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 12-14 आयु वर्ग में 3.79 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई है। साथ ही भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 1,40,760 हो गए हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में 20,044 नए मामले सामने आए हैं।

  • 11:05 AM, 16 Jul 2022

    बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया टर्मिनल

    समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, बम की धमकी के कारण सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे के टर्मिनल को खाली कराया गया है।

  • 11:02 AM, 16 Jul 2022

    Monkeypox को लेकर सरकार एक्टिव मोड में

    दुनियाभर में कोरोना की महामारी के बाद अब मंकीपाक्स का प्रकोप देखा जा रहा है। कई देशों में मंकीपाक्स के केस सामने आने के बाद अब भारत में भी इसका एक केस मिला है। केरल में दो दिन पहले ही पहला केस मिला है, यूएई से केरल लौटे एक व्यक्ति में इसके लक्षण पाए गए हैं। केस मिलने के बाद से केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। इस बीच गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी राज्य में पुख्ता व्यवस्था करने की बात कही है।

     

    10:45 AM, 16 Jul 2022

    पीएम मोदी पहुंचे कानपुर

    पीएम नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस की सौगात देने के लिए यूपी के कानपुर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए जालौन जाएंगे।

  • 10:44 AM, 16 Jul 2022

    भीषण गर्मी से जल रहा यूरोप

    भारत के कई राज्‍य इन दिनों बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। इनमें कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, राजस्‍थान और असम शामिल हैं। वहीं अन्‍य देशों की बात करें तो पाकिस्‍तान के कुछ हिस्‍से भी बाढ़ की चपेट में हैं। केन्‍या में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इनके अलावा दुनिया के कई दूसरे हिस्‍से जिसमें लगभग समूचा यूरोप शामिल है, इन दिनों भीषण गर्मी से बेहाल हैं।

    10:42 AM, 16 Jul 2022

    पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा

    दिल्ली के जहांगीरपुरी में 15 जुलाई को एक शख्स पर फायरिंग करने वाले 4 नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों का कहना है कि 7 महीने पहले युवक ने एक नाबालिग के पिता को पीटा था जिसका बदला लेने आए थे।

  • 10:39 AM, 16 Jul 2022

    ATF की कीमत में आई 2.2 फीसद की गिरावट

    ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले इसकी कीमतें आसमान छू रही थीं। वहीं, अब एटीएफ की कीमत में रिकॉर्ड उच्च स्तर से 2 फीसद से ज्यादा की गिरावट आई है। बता दें कि एटीएफ का इस्तेमाल हवाई जहाज में किया जाता है।

     

  • 10:36 AM, 16 Jul 2022

    देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाया जाएगा- CM पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि देहरादून को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने का अभियान शुरू किया गया है। संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और ये कार्यक्रम अगले एक महीने तक चलेगा।

  • 10:21 AM, 16 Jul 2022

    शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह काहलों का निधन

    शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों का निधन हो गया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।

  • 10:15 AM, 16 Jul 2022

    सेना के जवानों ने चलाया बचाव अभियान

    राजस्थान के श्रीगंगानगर इलाके में सेना और बीएसएफ के जवानों ने भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित इलाके में बचाव अभियान चलाया है।

  • 10:05 AM, 16 Jul 2022

    घर बनाने में जुटी भारतीय सेना

    जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों ने पुंछ के गुलपुर इलाके में भारी बारिश से टूटे हुए घर को फिर से बनाने में एक परिवार की मदद की।

  • 09:53 AM, 16 Jul 2022

    उत्तराखंड में 18 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 18 जुलाई को बारिश में बढ़ोत्तरी होगी। कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 19-20 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र की कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

  • 09:30 AM, 16 Jul 2022

    देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,044 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,301 ठीक हुए और 56 लोगों की मौत हुई। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 1,40,760 हो गए हैं। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 4.80% है।

  • 09:22 AM, 16 Jul 2022

    श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लगी लंबी लाइन

    श्रीलंका के क्रिकेटर चमका करुणारत्ने को गाड़ी में तेल भरवाने के लिए लंबी कतार में 2 दिन तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया हम बड़ी समस्या में हैं। मैं पिछले 2 दिनों से तेल भरवाने के लिए कतार में खड़ा हूं। मैंने इसे 10,000 रुपये में भरवाया है, जो 2-3 दिनों तक चलेगा।

  • 08:49 AM, 16 Jul 2022

    भाजपा आज कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा

    भाजपा आज होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है। उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।

  • 08:43 AM, 16 Jul 2022

    बाढ़ के बीच संपन्न हुई शादी

    आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच एक जोड़े की शादी संपन्न हुई। इस दौरान दुल्हन का परिवार नाव के माध्यम से दूल्हे के घर पहुंचा। बता दें कि क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई है।

  • 08:32 AM, 16 Jul 2022

    कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार प्रशासन तैयार

    हरिद्वार के डीएम वीएस पांडे ने बताया कि कांवड यात्रा क देखते हुए सभी कार्यों को पूरा कर दिया गया है। सभी चौराहों, गलियों में जहां से कांवड़ आएंगे, पुलिस तैनात कर दी गई है। यात्रा मार्ग पर मांस की सभी दुकानें बंद की गई हैं, साथ ही यात्रा मार्गों पर मौजूद शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

  • 08:29 AM, 16 Jul 2022

    रुबैया सईद ने की यासीन मलिक की पहचान

    1989 अपहरण मामले में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बहन रूबैया सईद ने कल जम्मू में विशेष टाडा अदालत के समक्ष यासीन मलिक और 3 अन्य आरोपियों की पहचान की। मामले में अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी।

  • 08:26 AM, 16 Jul 2022

    जो बाइडन ने बैठक के दैरान उठाया जमाल खशोगी की हत्या का मुद्दा

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) मध्य पूर्व की अपनी पहली यात्रा के दौरान सऊदी अरब पहुंचे। जो बाइडन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Prince Mohammed bin Salman) के बीच बैठक हुई। बैठक के दैरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बाइडन ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा मैने बैठक की शुरुआत में ही यह मुद्दा उठाया। मैंने बहुत सीधे तौर पर कहा कि एक अमेरिकी राष्ट्रपति का मानवाधिकारों के मुद्दे पर चुप रहना सही नहीं है। मैं हमेशा अपने मूल्यों के लिए खड़ा रहूंगा।

     

    08:24 AM, 16 Jul 2022

    ब्रेन-डेड महिला के परिवार ने अंगदान के जरिए बचाई 5 लोगों की जान

    अंगदान को महादान क्यों कहा जाता है उसका एक जबरदस्त उदाहरण सामने आया है। एक युवा ब्रेन-डेड महिला के परिवार द्वारा अंगों का दान करने की वजह से पांच लोगों की जान बच गई, जिसमें दो सैनिक भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकरी (Defence PRO) ने बताया कि एक युवा महिला को दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उसके जीवन के अंतिम चरण में पुणे में स्थित कमांड अस्पताल (दक्षिणी कमान), (CHSC) में लाया गया था।

  • 08:22 AM, 16 Jul 2022

    Corona की नई लहर को लेकर WHO की चीफ सांइटिस्ट की चेतावनी

    कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) एक बार फिर भारत समेत विश्‍व के अन्‍य देशों में बढ़ रहा है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आए हैं। इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर (Corona New Wave) के संकेत देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • 08:17 AM, 16 Jul 2022

    सूडान में आदिवासी संघर्ष में 31 लोगों की मौत

    सूडान (Sudan) के ब्लू नाइल राज्य (Blue Nile State) में शुक्रवार को एक आदिवासी संघर्ष (Tribal Conflict) में 31 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। राज्य की सुरक्षा समिति ने एक बयान में कहा, शुक्रवार को क्षेत्र के कुछ शहरों में आदिवासी संघर्ष हुए, जिसमें 31 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए। जबकि 16 दुकानें नष्ट हो गईं।

     

  • 08:02 AM, 16 Jul 2022

    LOC पार करते वक्त पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला

    जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने एलओसी पार कर रही एक महिला को पकड़ा है। बता दें महिला का नाम रोजिना है, वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली हैं। जो कल पुंछ के चाकन-दा-बाग इलाके से पकड़ी गई है।