लखनऊ नगर निगम 10 हजार सफाई कर्मियों के ईपीएफ का गबन करने वाले ठेकेदारों व सफाई एजेन्सियों को बचा रहा है। गबन करने वाले ठेकेदारों व संस्थाओं के नाम कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को नहीं बता रहा है। संगठन के अधिकारियों की टीम सितम्बर में दस्तावेज लेने नगर निगम आयी भी। अफसरों के साथ बैठकर उनसे कर्मचारियों के भविष्य निधि की कटौती के सम्बंध में दस्तावेज मांगे। लेकिन नगर निगम कोई दस्तावेज नहीं दिया है। जिससे मामले की जांच नहीं हो पा रही है। अब इस मामले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अफसर ने नगर आयुक्त को कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने एक्ट का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम में करीब 35 कार्यदायी संस्थाएं लगी हैं। इन संस्थाओं के करीब 10 हजार सफाई कर्मचारी नगर निगम में लगाये गये है। इन कर्मचारियों के लिए ईपीएफ व ईएसआईसी का भुगतान खुद नगर निगम कार्यदायी संस्थाओं को कर रहा है। लेकिन वह सफाई कर्मियों के खाते में पैसा जमा करने की बजाय खुद हजम कर जा रही हैं। वह इस मामले की जांच में लगा है। लेकिन भ्रष्टाचार में संलिप्त नगर निगम के कुछ अफसर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को इससे जुड़े दस्तावेज ही नहीं दे रहे हैं। संगठन इसके लिए नगर निगम को कई पत्र भी लिख चुका है। छह अक्तूबर को प्रवर्तन अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह तथा आलोक चन्द्र ने नगर आयुक्त को फिर एक पत्र लिखा है।
Related Articles
CM योगी ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में श्रीराम लला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शनपूजन
Post Views: 178 अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में राम लला और हनुमानगढ़ी में दर्शनपूजन किया। मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रीमंडल करीब चार घंटे वह रामनगरी में रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करने के बाद निर्माणाधीन राम जन्मभूमि मंदिर का अवलोकन एवं अस्थायी गर्भगृह […]
UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- शून्य से शिखर की यात्रा जैसा रहा लालजी टंडन का जीवन
Post Views: 292 लखनऊ, । पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की तीसरी पुण्य तिथि पर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक, सांसद और बिहार व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के राज्यपाल रहे लालजी टंडन को जहां […]
किसी बड़ी साजिश की फिराक में था आतंकी सद्दाम बैंक खातों के नाम पर हो रहा था खेल
Post Views: 194 गोंडा : देहात कोतवाली के ग्राम पंचायत करनपुर पठानपुरवा को आतंकी सद्दाम ने साजिश के तहत करीब 18 वर्ष अपना ठिकाना बनाया था। सद्दाम ने जुलाई 2008 में शफीउल्ला के नाम से भारतीय स्टेट बैंक शाखा कवास में खाता खोला था। इसमें उसने केयर ऑफ करके जो पता दर्शाया है वह इच्छापूरे […]