Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘100 करोड़ में विधायक खरीदने वाले करतें धर्म की बातें’, गगरेट में BJP पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी


Priyanka Gandhi: '100 करोड़ में विधायक खरीदने वाले करतें धर्म की बातें', गगरेट में BJP पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी
गगरेट में BJP पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी।

गगरेट (ऊना)। हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिला ऊना की विधानसभा गगरेट में एक रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस प्रदेश को प्रधानमंत्री अपना दूसरा घर कहते है उस हिमाचल में जब आपदा आई तो प्रधानमंत्री और अमित शाह ने आपदा में मदद की बजाए सरकार गिराने की कोशिश की।

प्रियंका गांधी ने किए ये वादे

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस देशभर में महिलाओं के लिए गारंटी लाई है केंद्र में सरकार बनने पर प्रति माह महिलाओं को 8500 रुपए मिलेंगे । सरकारी नोकरी के महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा , युवाओं के लिए स्टार्ट अप फंड , पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेंगे। खेती के हर सामान से जीएसटी हटाएंगे। केंद्र में सरकार बनते ही मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 400 तय होगी। मनरेगा को शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

देश आज बेरोजगारी, अग्निवीर जैसी योजनाओं से परेशान- प्रियंका गांधी

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश आज बेरोजगारी, अग्निवीर जैसी योजनाओं से परेशान है। अग्निवीरों को शहादत होने पर शहीद का दर्जा भी नही मिलेगा और आश्रितों को पेंशन भी नही मिलेगी । प्रियंका गांधी ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों का कर्ज माफ करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसे नही है।

 

महंगाई के कारण लोग नहीं मना पा रहे त्योहार

उन्होंने कहा कि गरीब की हालत किसी से छुपी नही है, महंगाई के कारण लोग त्योहार तक कि खुशी नही मना पा रहे, गैस सिलेंडर जब 400 रुपए का था तब महंगा था लेकिन 1100 का सस्ता है। चुनाव आए तो केंद्र सरकार ने 100 रुपए कम कर दिए। 100 -100 करोड़ रुपए देकर विधायक खरीदने वाले धर्म की बात कर रहे है जबकि महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कोई बात नही होती । पिछले दस साल में लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है चुनाव के समय भाजपा को धर्म याद आ जाता है।