Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

Richa Chadha के गलवान ट्वीट पर अब के के मेनन ने दी प्रतिक्रिया,


नई दिल्ली, । :: ऋचा चड्डा के डिलीट किए हुए ट्वीट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दिया है। हालिया नाम केके मेनन का है। ऋचा चड्ढा को न सिर्फ लताड़ लगाई है बल्कि उन्होंने सीख भी दी है। के के मेनन ने लिखा है, ‘वर्दी पहने हमारे वीर जवान हमारे देश और हर नागरिक की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं। हम कम से कम उनका सम्मान और आभार व्यक्त कर सकते हैं। उनके साहस को वंदन कर सकते हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।’ इसके साथ उन्होंने एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है।

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में ट्विटर पर एक विवादित ट्वीट किया था

गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा ने हाल ही में ट्विटर पर एक विवादित ट्वीट किया था, जिसके बाद उन्हें जमकर लताड़ लगाई गई है। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ मुंबई में निर्माता अशोक पंडित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गलवान को लेकर के गए विवादित ट्वीट के बाद रिचा चड्ढा पर अक्षय कुमार और रवि किशन जैसे कलाकारों ने भी निशाना साधा है। दरअसल भारतीय सेना के एक अफसर ने कहा था कि सेना पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसे मात्र सरकार के आदेश की प्रतीक्षा है। इस पर कटाक्ष करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा था, ‘गलवान से हाय।’

ऋचा चड्ढा ने बात बिगड़ते देख ट्वीट को डिलीट कर दिया है

बात बिगड़ते देख ऋचा चड्ढा ने न सिर्फ ट्वीट को डिलीट किया बल्कि उन्होंने लोगों को इस बात की भी याद दिलाई कि उनकी नानी सेना में थी। हालांकि लोगों का कहना है कि नानी का आपके ट्वीट से क्या लेना-देना। ऋचा चड्ढा ने कई फिल्मों में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है।

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अली फजल से शादी की है

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अली फजल से शादी की है। दोनों ने फिल्म फुकरे में साथ काम किया था। दोनों की जल्द फिल्म फुकरे 3 भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बॉयकाट करने की मांग सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से बढ़ रही है। फिल्म जल्द रिलीज होनेवाली है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा और अली फजल के अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

jagran