Latest News मनोरंजन

777 Charlie : रक्षित शेट्टी और उनके कुत्ते की कहानी देख हो जाएंगे इमोशनल


नई दिल्ली, । रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) की मच अवेटेड फिल्म ‘777 चार्ली’ आज 10 जून को सिनेमाघरों में रिलिज हो चुकी है। फिल्म में रक्षित धर्माराज के किरदार में है। ‘777 चार्ली’ की कहानी धर्माराज और उनके कुत्ते के ईर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म जानवरों से प्यार करने वालों और न करने वालों दोनों के लिए है। रिलीज के साथ ही फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है और दर्शक इसे काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।यहां पढ़े फिल्म का सोशल मीडिया रिएक्शन,

युवराज नाम के एक यूजर ने कहा, 777 चार्ली एक कुत्ते और एक आदमी की इमोशनल जर्नी है। शानदार स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक और बीजीएम लाजवाब थे। डायलॉग, कॉमेडी मूवी में अच्छे से बैलेंस्ड थे और जिस तरह से डॉग ने मूवी में परफॉर्म किया वह सचमुच कमाल का है।