चंदौली। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डा० महेंद्रनाथ पांडेय सोमवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय सहित जनपद के कई बूथों का जायजा लिया। खासकर उन बूथों पर केंद्रीय मंत्री की नजर रही जहां भाजपा को बीते चुनावों में अपेक्षा के अनुरूप आमजन का कम मत प्राप्त हुआ था। इस दौरान उन्होंने बूथ को सशक्त बनाने आमजन को भाजपा के कार्यक्रमों से जोडऩे और भाजपा की प्रगतिशील व विकासपरक नीतियों व सिद्धांतों से जोडऩे का सुझाव दिया। इस दौरान भाजपा कार्यालय से सटे धुरीकोट गांव स्थित बूथ पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। कहा कि लोकसभा के चुनाव में अभी वक्त है लेकिन भाजपा अभी से मिशन.2024 की तैयारियों में जुट गयी है। पहले चुनावों में जहां चूक हुई है उसे दुरुस्त करने की मुहिम चल रहा है। भाजपा संगठन के साथ ही सांसद, विधायक व मंत्री गांवों के दौरे पर है ताकि कमजोर बूथों को मजबूती के साथ सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने धुरीकोट में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपने.अपने बूथ को मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर काम करने का आह्वान लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जुड़ सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि द्रोपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होने जा रही है। इस अवसर पर मीना चौबे, अभिमन्यु सिंह, हरिवंश उपाध्याय आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।कृषि विज्ञान केन्द्र में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन
Post Views: 505 चंदौली। जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022-23 का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विषय वस्तु विशेेषज्ञ जय प्रकाश सिंह ने खरीफ में उगाई जाने वाली मुख्य फसलों के अवकर्षण की स्थिति में कृषि कार्य एवं जैविक/प्राकृतिक खेती के विषय […]
चंदौली।जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
Post Views: 466 चंदौली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने जिला पंचायत चुनाव के दृतिगत कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग, मतदान व मतगणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरा, कोविड हेल्फ डेस्क सहित विभिन्न स्थानों की चेकिंग प्वाइंट का जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा भ्रमण करते हुए जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने […]
चंदौली। जनसमस्याओं पर हावी है टिकट की दावेदारी
Post Views: 213 मुगलसराय। नगर निकाय चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की भरमार लगी है। सभी अपने-अपने स्तर से फर्श से लेकर अर्श तक टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कोई व्यवहार व पैसा तो कोई पैसे के दम पर चुनाव जीतने का खांका खींचे हुए है। प्रत्याशी जनसमस्याओं पर कम […]