चंदौली

चंदौली। २०२४ फतह करने की मुहिम पर भाजपा:डा महेन्द्रनाथ


चंदौली। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डा० महेंद्रनाथ पांडेय सोमवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यालय सहित जनपद के कई बूथों का जायजा लिया। खासकर उन बूथों पर केंद्रीय मंत्री की नजर रही जहां भाजपा को बीते चुनावों में अपेक्षा के अनुरूप आमजन का कम मत प्राप्त हुआ था। इस दौरान उन्होंने बूथ को सशक्त बनाने आमजन को भाजपा के कार्यक्रमों से जोडऩे और भाजपा की प्रगतिशील व विकासपरक नीतियों व सिद्धांतों से जोडऩे का सुझाव दिया। इस दौरान भाजपा कार्यालय से सटे धुरीकोट गांव स्थित बूथ पर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। कहा कि लोकसभा के चुनाव में अभी वक्त है लेकिन भाजपा अभी से मिशन.2024 की तैयारियों में जुट गयी है। पहले चुनावों में जहां चूक हुई है उसे दुरुस्त करने की मुहिम चल रहा है। भाजपा संगठन के साथ ही सांसद, विधायक व मंत्री गांवों के दौरे पर है ताकि कमजोर बूथों को मजबूती के साथ सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने धुरीकोट में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अपने.अपने बूथ को मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर काम करने का आह्वान लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जुड़ सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि द्रोपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होने जा रही है। इस अवसर पर मीना चौबे, अभिमन्यु सिंह, हरिवंश उपाध्याय आदि रहे।