चंदौली

चंदौली।किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले अधिकारी


सकलडीहा। प्रदेश सरकार के लाख कवायद के बाद भी किसानों को अधिकारी सिर्फ गुमराह कर रहे है। सेमवार को कैम्प कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी किसानों को सम्बोधित करते हुए कही। अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान नेता स्व० जगदीश सिंह को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मौसम की बेरूखी के कारण किसान पानी के लिये परेशान है। किसानों की खेती बारी पानी के अभाव में डंप पड़ा हुआ है। नहरों राजवाहों की साफ सफाई का सत्ताधारी नेता और अधिकारी प्रतिदिन दावा कर रहे है। जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण के बाद भी किसानों की समस्या बनी हुई है। बिजली, पानी, खाद, पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि के कारण किसानो की कमर टूट गयी है। किसान धान की नर्सरी बचाने के लिये महंगे दामों में ईंजन से रोपाई करने को मजबूर है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी सिर्फ पानी में लाठी पीट रहे है। आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेताया कि किसानों की समस्या का समाधान नही हुआ तो किसान लाठी डंडे के साथ धरना प्रदर्शन के लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान नेता स्व० जगदीश सिंह के जन्मदिवस पर उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, कमलेश राय, मनोज यादव, रामअवतार सिंहए देवराज शर्माए सुल्तान अहमद, रामसूरत मौर्य, रामाश्रय प्रजापति, नंदलाल राम, विद्या देव, कंचन देवी आदि मौजूद रहे।