चन्दौली। भाजपा राजभर, बियार सहित पिछड़े व अति पिछड़े समाज के लोगों के विकास के लिए कटिबद्घ है। उक्त बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मुगलसराय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होने आगे कहा कि बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज में महाराज सुहेलदेव राजभर और शिवमंगल वियार जैसे महापुरुषों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है और यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। आगे बताया कि अभी तक कुशीनगर बस्ती रोहनिया के बाद यह आज चौथा कार्यक्रम किया जा रहा है । इसी के साथ मोदी संकल्प विजय अभियान की भी शुरुआत की जा रही है यह दोनों विषयों को जोड़कर हम आगे बढ़ रहे हैं। ंकहां किं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ विपक्ष द्वरा साजिश की जा रही है । कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संकल्पों के विजय अभियान की शुरुआत अति पिछड़ी जातियां छोटे वर्ग जो पीएम की ताकत बनकर उभरे हैं। सभी कमल निशान के साथ हैं सभी ने कमल निशान के साथ चलने का फैसला लिया। पूरे प्रदेश में 16 प्रकार के लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आगामी 24 नवम्बर से गाजियाबाद मेें सामूहिक विवाह का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है जिसमें कम से कम 2000 जोड़ी की शादी होना सुनिश्चित किया गया। मैंने द्वारा प्रस्तावित दिव्यांग विद्यालय का धरहरा सकलडीहा में निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरों के लिए सेंटर हाउस का निर्माण कराया जाने की योजना है जिसमें सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा ।उन्होंने योजनाओं के संदर्भ में बताया कि रिक्शावाले या मजदूर श्रमिकों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है अटल आवासी विद्यालय भी बनाए जाएंगे जिसमें श्रमिक के 500 लड़के और लड़कियां पढऩे का कार्य करेंगे 12.50 सौ करोड़ की योजना नवोदय के तर्ज पर संचालित की जा रही है।
Related Articles
चंदौली। गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान
Post Views: 219 चहनियां। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन लखनऊ के तत्वधान में बलुआ पतित पावनी पश्चिम वाहिनी मोक्षदायिनी मां गंगा घाट पर स्वच्छ जल, स्वच्छ मनुष्य कार्यक्रम परियोजना का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसमे घाट के चारो तरफ साफ सफाई किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जिला गंगा समिति नोडल जनपद चंदौली के कुशल नेतृत्व एवम […]
चंदौली।अमड़ा, बरहनी पीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक्षण
Post Views: 237 धीना। गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 युगल किशोर राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी, सैयदराजा, अमड़ा का औचक निरीक्षण किया। इसमें अस्पताल पर व्याप्त साफ सफाई, उपस्थिति रजिस्टर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य जानकारी लिया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अस्पताल पर निरीक्षण होने पर स्वास्थ्यकर्मियों में […]
चंदौली। दुर्गा पूजा पर सादगी से मनाये त्योहार:सीओ
Post Views: 532 कमालपुर। धीना थाना परिसर में व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, ग्राम प्रधानों संग बैठक कर सकलडीहा क्षेत्राधिकारी रामबीर सिंह ने व्यापार मंडल के सदस्यों व गावो से आये बरिष्ठ जनो के साथ विभिन्न समस्याओं व सुरक्षा व्यवस्था एवम अन्य मुद्दों पर बातचीत की। वही व्यापार मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बाजार […]