चंदौली

चंदौली। वन विभाग ने मनाया पक्षी दिवस


चकिया। प्रदेश सरकार की पहल पर चंद्रप्रभा वन रेंज द्वारा राजदरी में राष्ट्रीय पक्षी दिवस का आयोजन विनोद पांडे वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में किया गया वही भारतीय पक्षी वैज्ञानिक डॉक्टर सलीम अली ने पक्षियों के प्रकार, उनके जीवन चक्र, आवास, सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया कि इस क्षेत्र में पक्षियों की कई प्रजातियां मौजूद हैं। जिनमें प्रमुख रुप से ग्रेट व्हाइट पेलिकन, स्पॉट बिल्ड पॉलिकन, लार्ज इग्रेट, पर्पल हिरॉन, गोलियप हिरॉन, इंडिकन क्रेन, वाइल्ड स्पेरो, ब्राह्मणी सेलडम, ग्रेलेज गु्रज गारमेनी, कॉमन कॉयल, सेरस क्रेन जो स्टेट बर्ड भी हैं। क्षेत्र पक्षी विहार के लिए उपयोगी व उचित है। क्षेत्र में मानवीय उपस्थिति कम होने के कारण पक्षियों के संरक्षण के लिए काफी संभावनाएं हैं। वही वन क्षेत्राधिकारी विनोद पांडेय ने कहा कि पक्षी का अस्तित्व बचाने की जरूरत है। अगर समय पर गौर न किया गया तो गिद्ध और डोंड़ा पक्षी की तरह यह प्रजाति विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि घोंसलों को घरों से न हटाएं। इस मौके पर रिशु चौबे, प्रेम कुमार, अरविंद यादव, समारू और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।