News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

तवांग मुद्दे पर विपक्ष का लोकसभा में फिर हंगामा, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का वॉकआउट


  1.  संसद में आज फिर तवांग मुद्दे की गूंज सुनाई देगी। शीतकालीन सत्र में मंगलवार को भी संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ था। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। तवांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। राजनाथ ने कहा कि हमारे जवानों ने चीनी सैनिकों को हमारे क्षेौत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।
  • 01:37 PM, 14 Dec 2022

    इन दलों ने किया वॉकआउट

    कांग्रेस, राजद, आम आदमी पार्टी, एमडीएमके, सीबीएम, सीपीआई, जदयू, डीएमकी, टीएमसी और टीडीपी।

  • 01:03 PM, 14 Dec 2022

    राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

    राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले तवांग मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया।

  • 12:58 PM, 14 Dec 2022

    राज्यसभा से 17 विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

    तवांग मुद्दे पर संसद में आज भी हंगामा रहा। लोकसभा और राज्यसभा से विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया। चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा से 17 विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया है।

  • 12:34 PM, 14 Dec 2022

    Sonia Gandhi ने किया वॉकआउट

    तवांग मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने आज फिर लोकसभा में हंगामा किया। सांसद सोनिया गांधी समेत कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया।

  • 11:33 AM, 14 Dec 2022

    Tawang मुद्दे पर लोकसभा से कांग्रेस का वॉकआउट

    कांग्रेस सांसदों ने तवांग मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की मांग की। इस दौरान सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर लिया। अधीर रंजन चौधरी और सोनिया गांधी ने भी सदन से वॉकआउट किया।

  • 11:33 AM, 14 Dec 2022

    लोकसभा में उठाएंगे तवांग मुद्दा

    मनीष तिवारी ने कहा कि मैंने कल भी काम रोका प्रस्ताव दिया था और आज भी काम रोको प्रस्ताव दिया है और इस विषय को लोकसभा में उठाएंगे।

  • 11:24 AM, 14 Dec 2022

    संसद में चर्चा की जरूरत- मनीष तिवारी

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि भारत और चीन के बीच अप्रैल 2020 से जो तनाव चल रहा है उस पर संसद में एक बार भी चर्चा नहीं हुई है। हमारे जांबाज सिपाही चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं मगर चीन सरहद पर क्यों तनाव बढ़ा रहा है, इस पर संसद में व्यापक चर्चा की जरूरत है।

  • 11:21 AM, 14 Dec 2022

    गुजरात चुनाव पर जीत को लेकर बोले पीएम मोदी

    संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, पीएम ने कहा है कि अगर किसी को श्रेय देना है तो गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, जेपी नड्डा और गुजरात के भाजपा के कार्यकर्ता को देना है। PM का कहना है कि हम कार्यकर्ता के बल पर किस तरह चुनाव जीत सकते है इसका उदाहरण गुजरात का चुनाव है।

  • 11:11 AM, 14 Dec 2022

    India-China Border Clash: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

    तवांग मुद्दे पर विपक्षी दलों ने आज फिर लोकसभा में हंगामा किया। विपक्षी दल इस मामले में चर्चा की मांग कर रहे हैं।

  • 10:36 AM, 14 Dec 2022

    विपक्षी नेताओं की बैठक जारी

    भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक जारी है।

  • 10:29 AM, 14 Dec 2022

    Indo-China Standoff: विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू

    भारत-चीन विवाद और अन्य मुद्दों पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू हो गई है।

  • 10:28 AM, 14 Dec 2022

    गोरव गोगोई ने दिया नोटिस

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने “चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बावजूद चीनी आयात पर भारत की निर्भरता क्यों बढ़ी है?” पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

  • 10:04 AM, 14 Dec 2022

    पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

    भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मोदी जी का स्वागत है के नारे लगाए। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है।

  • 09:57 AM, 14 Dec 2022

    Tawang पर चर्चा की मांग पर अड़ा विपक्ष

    तवांग मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है।

  • 09:48 AM, 14 Dec 2022

    Tawang पर भाजपा ने दी कमजोर प्रतिक्रिया- कांग्रेस

    कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई हालिया झड़प पर भाजपा ने कमजोर प्रतिक्रिया दी।

  • 09:34 AM, 14 Dec 2022

    संसद सत्र से पहले BJP संसदीय दल की बैठक

    संसद सत्र से पहले भाजपा ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

  • 09:30 AM, 14 Dec 2022

    Manish Tewari ने की चर्चा की मांग

    कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने तवांग मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की है। मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा के लिए नोटिस भी दिया है।