चहनियां। लोक मंगल पब्लिक स्कूल चहनियां के कक्षा 7 के छात्र सुरतापुर निवासी रुद्र सिंह ने जिलाधिकारी को उनकी तस्वीर बनाकर भेंट की। सजीव पेंटिंग को देखकर जिलाधिकारी अचंभित रह गयी। छात्र की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की। रुद्र की प्रतिभा को देखते हुये जिलाधिकारी ने रुद्र सिंह को चलो चंदौली का लोगों बनने का टास्क दिया है। साथ ही पंडित कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय में 28 दिसम्बर से लगानेवाले मेले में रुद्र द्वारा निर्मित कोलाज को प्रदर्शनी हेतु स्टाल मुहैया कराये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया हैं। विद्यालय के प्रबन्धक एडवोकेट योगेंद्र मिश्र ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी छात्रों के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। बस उसको पहचान कर निखारने की ज़रूरत होती हैं। इसके लिए विद्यालय सतत प्रयत्नशील रहता है। इसी का परिणाम हैं। रुद्र की कलाकृति को जिलाधिकारी द्वारा रुद्र को टास्क देना, मंच देना विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। जिससे वे अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत कर सकेंगे। रुद्र द्वारा और भी कई कलाकृतियां बनायी गयी है जो कम उम्र के इस द्वारा बच्चे द्वारा बनाना अचंभित करने वाले ही है।
Related Articles
चंदौली। ग्रामीणों में विधायक ने बांटी मेडिकल किट
Post Views: 425 चंदौली। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर एनडीए-2 के दो वर्ष पूरे होने पर रविवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में विधानसभा साधना सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नियामताबाद विकास खण्ड के ग्रामसभा लौंदा व जलीलपुर, पड़ाव, कोविड मेडिकल किट का वितरण किया गया। साथ ही […]
चंदौली। बाबा कीनाराम का ४२२वां जन्मोत्सव धूमधाम से मना
Post Views: 329 चहनियां। संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 422 वाँ जन्मोत्सव समारोह रविवार को सूर्य की प्रथम किरण के साथ सांकेतिक रूप से धूमधाम पूर्वक मनाया गया। गांव की महिलाओं द्वारा सोहर गीत, कावरियों द्वारा किनेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा चाक चौबंद ब्यवस्था की गयी। मठ के […]
चंदौली। सराय पकवान, हथियानी में प्रधान पद के लिए चुनाव आज
Post Views: 520 चंदौली। सदर विकास खंड के हथियानी गांव में प्रधान पद के लिए रविवार को मतदान होना है। इसके लिए शनिवार को सदर ब्लाक परिसर से पोलिंग पार्टियां हथियानी गांव स्थित बूथ के लिए रवाना हुईं। साथ ही निष्पक्ष व शांति पूर्ण माहौल मे मतदान कराने का निर्देश दिया गया। सदर ब्लाक क्षेत्र […]