चहनियां। लोक मंगल पब्लिक स्कूल चहनियां के कक्षा 7 के छात्र सुरतापुर निवासी रुद्र सिंह ने जिलाधिकारी को उनकी तस्वीर बनाकर भेंट की। सजीव पेंटिंग को देखकर जिलाधिकारी अचंभित रह गयी। छात्र की प्रतिभा की भूरी भूरी प्रशंसा की। रुद्र की प्रतिभा को देखते हुये जिलाधिकारी ने रुद्र सिंह को चलो चंदौली का लोगों बनने का टास्क दिया है। साथ ही पंडित कमलापति त्रिपाठी महाविद्यालय में 28 दिसम्बर से लगानेवाले मेले में रुद्र द्वारा निर्मित कोलाज को प्रदर्शनी हेतु स्टाल मुहैया कराये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया हैं। विद्यालय के प्रबन्धक एडवोकेट योगेंद्र मिश्र ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी छात्रों के अंदर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। बस उसको पहचान कर निखारने की ज़रूरत होती हैं। इसके लिए विद्यालय सतत प्रयत्नशील रहता है। इसी का परिणाम हैं। रुद्र की कलाकृति को जिलाधिकारी द्वारा रुद्र को टास्क देना, मंच देना विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। जिससे वे अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत कर सकेंगे। रुद्र द्वारा और भी कई कलाकृतियां बनायी गयी है जो कम उम्र के इस द्वारा बच्चे द्वारा बनाना अचंभित करने वाले ही है।
Related Articles
चंदौली। गड्ढा युक्त सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने में जुटे कर्मी
Post Views: 435 सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के गृह नगर की मुख्य मार्ग पिछले कई माह से गड्ढा युक्त हो गई है। बारिश के कारण सड़क झील के रूप में तब्दील हो जा रही है। आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या हो रही थी। रविवार को कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर सड़क को […]
चंदौली। पीजी कालेज में साइबर अपराध पर किया जागरुक
Post Views: 333 सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को साइबर अपराध पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साइबर अपराध जागरूकता अभियान संयोजक प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मिडिया व साइबर के माध्यम से हो रहे अपराध से सचेत रहने के लिये विस्तार से जानकादी दी। इस मौके पर पुलिस […]
चंदौली।चेयरमैन ने सड़क का किया शिलान्यास
Post Views: 297 मुगलसराय। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नं 22 में इलाहाबाद बैंक से लेकर प्रभात मार्ग तक 19 लाख रुपये के रोड का शिलान्यास चेयरमैन संतोष खरवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा […]