चंदौली

चंदौली।जनचौपाल में स्टालों का किया अवलोकन


इलिया। प्रशासन आपके द्वार अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान आजिविका मिशन, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित दो दर्जन स्टाल लगाए गए थे। चौपाल में शासन द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। एसडीएम ज्वाला प्रसाद खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। आयोजित जन चौपाल का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ने किया। तत्पश्चात इंडियन फार्मर, बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग सहित अन्य स्टालों का अवलोकन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार स्टाल पर तीन महिलाओं की गोद भराई की रस्म व दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार की रस्म भी निभाई गई। ग्राम पंचायत विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर मॉडल शौचालय सहित आवास का अवलोकन किया गया। आवास का लक्ष्य स्वीकृती, शौचालय के बारे में जानकारी ली गई। चौपाल में पड़े संबंधित विभागों के शिकायती प्रार्थना पत्र को उपजिलाधिकारी ने तत्काल समाधान करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों का भी उपजिलाधिकारी ने अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान बिजली विभाग एसडीओ अनिल कुमार, अजय गुप्ता, शीला देवी, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, कुलदीप मिश्रा, मनीष सिंह, मुकेश कुमार, डॉ एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।