‘आज’ अखबार ने प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा अन्य लापरवाहियां बरते जाने सम्बंधित छापी थी खबर
खबर पर जागा महकमा, बीएसए ने कार्यरत सभी अध्यापकों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक, मांगा साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण
सीतामढ़ी/कोइरौना (भदोही)। विलंब से स्कूल खुलने तथा संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डीघ के अध्यापकों पर गाज गिर गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सहित अन्य अध्यापकों एवं शिक्षामित्र से बीएसए (BSA) भूपेंद्र नारायण सिंह ने साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेश तक सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। दर्शल प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा बीच-बीच में अनुपस्थित होने की खबर को‘आज’ अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी ने संबंधित के विरुद्ध बड़ा एक्शन ले लिया है। जिसके क्रम में तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उक्त विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सहायक अध्यापक मुकेश कुमार नागर व मिनहाज उल हक तथा मुकेश कुमार व शिक्षामित्र जुगनू सिंह तथा आभा सिंह समस्त के वेतन भुगतान अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित करते हुए साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। ‘आज’ अखबार को जानकारी देते हुए बीएसए ने कहा कि स्पष्टीकरण के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आगे भी लापरवाही बरतने वालों पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं बीएसए के इस कार्रवाई से क्षेत्र के परिषदीय अध्यापकों में हड़कंप मच गया है।
Post Views: 1,817 नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्ली […]
Post Views: 956 √कटान क्षेत्र का लिया जायजा, उच्च स्तर पर मामला पहुंचाकर ठोस कदम उठाए जाने की कही बात, शरणार्थियों में बाटें लंच पैकेट कोइरौना (भदोही)। रविवार को वाराणसी-भदोही-चंदौली की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अन्नपूर्णा सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर उनके पुत्र सिद्धार्थ सिंह ने गंगा में बाढ़ के चलते प्रभावित हो रहे […]
Post Views: 623 √समाचार सार- भदोही पुलिस ने जनपद के रास्ते की जा रही अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान औराई के उगापुर में एक ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक में लदा लगभग 60 […]