‘आज’ अखबार ने प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा अन्य लापरवाहियां बरते जाने सम्बंधित छापी थी खबर
खबर पर जागा महकमा, बीएसए ने कार्यरत सभी अध्यापकों के वेतन भुगतान पर लगाई रोक, मांगा साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण
सीतामढ़ी/कोइरौना (भदोही)। विलंब से स्कूल खुलने तथा संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डीघ के अध्यापकों पर गाज गिर गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सहित अन्य अध्यापकों एवं शिक्षामित्र से बीएसए (BSA) भूपेंद्र नारायण सिंह ने साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगते हुए अग्रिम आदेश तक सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। दर्शल प्राथमिक विद्यालय डीघ में अध्यापकों के देरी से आने तथा बीच-बीच में अनुपस्थित होने की खबर को‘आज’ अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी ने संबंधित के विरुद्ध बड़ा एक्शन ले लिया है। जिसके क्रम में तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उक्त विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सहायक अध्यापक मुकेश कुमार नागर व मिनहाज उल हक तथा मुकेश कुमार व शिक्षामित्र जुगनू सिंह तथा आभा सिंह समस्त के वेतन भुगतान अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित करते हुए साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। ‘आज’ अखबार को जानकारी देते हुए बीएसए ने कहा कि स्पष्टीकरण के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आगे भी लापरवाही बरतने वालों पर कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं बीएसए के इस कार्रवाई से क्षेत्र के परिषदीय अध्यापकों में हड़कंप मच गया है।
Post Views: 767 आजसं. कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारीपुर की मौजूदा ग्राम प्रधान कुलवंती देवी उर्फ कलुई 68 वर्ष पत्नी स्व. पन्नालाल गौतम का गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर पर ही आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से कुलवंती की तबियत खराब चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार […]
Post Views: 3,388 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणामों का करीब 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज यानी सोमवार, 12 जून को समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले […]
Post Views: 2,459 लखनऊ। युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त कर दिया है। सीएम ने कहा है कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा। कहा, एसटीएफ की रडार में हैं परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले। कई […]