सकलडीहा। तहसील के समीप शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने गरीबों, निराश्रितों में कम्बल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यो की जमकर सरहाना की। इस मौके पर सैकड़ो कम्बल वितरित किये गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि गरीब, असहाय, निराश्रित की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। इस शीतलहर व गलन भरी ठंड में यह कम्बल काफी सहायक होगा। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार की हमेशा से यह सोच रही है कि निचले पायदान के व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पहुचाया जाय। नि:शुल्क राशन वितरण, आवास, निजी शौचालय, सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि व महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने कार्य किया। जिसका लाभ आज सभी पात्र लोगो को मिल रहा है। कार्यक्रम में लगभग 250 महिला, वृद्ध, दिब्याग को कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ० शंभूनाथ, गया सिंह, विनय तिवारी, भानू प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा, मुसाफिर प्रजापति, विजय गुप्ता, रामसुंदर चौहान, पूनम चौहान, रामजी गोंड, मोनू पाण्डेय, विनय पाण्डेय, रंजय पाण्डेय, तारा सिंह, भगवान दास, रवि शेखर राजभर, रामभरोष गुप्ता, पमपम सिंह, प्रदीप चौहान, दीपक केशरी, सतीश दूबे, रवि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।बरसात होते ही जल भराव की उत्पन्न हुई समस्या
Post Views: 421 मुगलसराय। गुरुवार की शाम हुई बरसात पुन: शुक्रवार की दोपहर भी हुई। इससे निश्चित ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन सफाई के अभाव में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी। जिससे लोगों को घरों से निकलने में असुविधा हुई। बरसात होने पर जल जमाव की समस्या से जीटी रोड […]
चंदौली।सादगी के साथ मना ईद उल फितर का पर्व
Post Views: 582 चंदौली। ईद उल फितर का पर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सादगी पूर्वक मनाया गया। सुबह मुस्लिम बन्धुओं ने नये परिधान धारण कर अधिकांश लोगों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंस के साथ ईद की नमाज पढ़ी वही कुछ मस्जिदों व ईद गाहो पर ईद की नमाज पढ़ी। जिसके बाद फोन, मैसेज […]
चंदौली:कोल मजदूरों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Post Views: 337 मुगलसराय। चंधासी कोल ट्रेड एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को निशुल्क चिकित्सालय ओपीडी का उद्घाटन किया गया जिसमें ८१ मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में कोल मंडी में कार्यरत मजदूर, खलासी व ट्रक ड्राइवर आदि ने शुगर, बीपी, ब्लाड प्रेशर, मोटापा आदि का जांच कराया। ओपीडी के उद्घाटन के […]