चंदौली

चन्दौली।महिला कल्याण संगठन ने गरीबों में बांटा कम्बल


मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती अनीता पाण्डेय एवं अन्य सदस्यों ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर के जी0टी0 रोड के किनारे स्थित मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोगों से मुलाकात करने हेतु वहाँ पहुँची। संगठन द्वारा मलिन बस्तियों में निवास कर रहे लगभग 50 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल दान स्वरूप भेंट दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से कई गरीब परिवार को लाभ मिला। संगठन की अध्यक्ष अनीता पांडेय ने कहा कि गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य है। ऐसे लोगों के सहयोग व मदद के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। हालांकि अक्सर देखा जाता है कि समय-समय पर बहुत सारे सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों के सहयोग के लिए आगे रहते हैं। जो सराहनीय है। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनीता पांडेय ने कहा कि आप लोग अपने बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़े। और उन्हे एक समाज का जागरुक व्यक्ति बनाये। समाज का हर व्यक्ति एक सामान है। और सभी को जरुरत पडऩे पर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।