Latest News मनोरंजन राष्ट्रीय

Shah Rukh Khan की को-स्टार नयनतारा साइबर क्राइम का हुईं शिकार


नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) की गिनती उस इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। उन्होंने ‘जवान’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। नयनतारा ने इस मूवी में शाह रुख के अपोजिट काम किया था। कहानी के साथ-साथ दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई। वहीं, अब एक्ट्रेस के साथ हुई धोखाधड़ी की एक खबर सामने आई है।

हैक हुआ एक्ट्रेस का अकाउंट

सुपरस्टार नयनतारा का अकाउंट हैक हो गया है। एक्ट्रेस ने शुक्रवार शाम को इस बात की जानकारी दी। उनका एक्स अकाउंट हैक किया गया है। ऐसे में ‘जवान’ एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि प्लीज पोस्ट किए जा रहे किसी भी गैरजरूरी या अजीब ट्वीट पर ध्यान न दें।