News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

MP Assembly Polls 2023: प्रियंका गांधी पहुंचीं जबलपुर थोड़ी देर में करेंगी सभा को संबोधित


जबलपुर, : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंच चुकी हैं। वह कुछ देर में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए सभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले उन्होंने नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की। वह सोमवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रियंका गांधी आज से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।

जबलपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत

इससे पहले जबलपुर के महापौर और कांग्रेस शहर प्रमुख जगत बहादुर सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी शहीद स्मारक में एक जनसभा को संबोधित करके चुनावी अभियान और संकल्प 2023 की शुरुआत करेंगी।

कांग्रेस ने जबलपुर में जीत का किया दावा

कांग्रेस नेता ने दावा किया

महाकौशल क्षेत्र या आठ जिलों वाले जबलपुर संभाग के लोग खुद को भाजपा द्वारा उपेक्षित महसूस करते हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार हम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने किया था अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के केंद्र में है, जहां आदिवासी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने आठ-जिला संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की थी, जबकि शेष दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।