दोकटी (बलिया)। दलन छपरा गांव में बीएसएनएल टावर के पास स्थित सुनील गुप्ता के ताला बंद मकान का सीढ़ी का शेड उखाड़कर चोरों ने अंदर चार कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे आलमारी व अटैची का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पड़ोसियों ने सेड उखड़ा देख मकान मालिक को फोन किया तो मंगलवार को जब सुनील गुप्ता घर आकर देखा तो डायल 112को फोन कर सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। सुनील गुप्ता ने बताया कि हम तीन भाई हैं। तीनों भाई परिवार सहित बाहर रहकर जीविकोपार्जन करते है। रविवार को पड़ोसी जब कपड़ा सुखाने छत पर गए तो उखड़ा हुआ सेड देखकर मुझे मोबाइल पर सूचना दिया। तब आज मैं आया और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि अंदर चारों कमरों का ताला टूटा हुआ है और आलमारी तोड़कर सोने के आभूषण चोरी हो गया है। दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, िजसपर जांच की जा रही है,लेकिन अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
Related Articles
नगरीय निकाय चुनाव: वोटिंग जारी लिस्ट में नाम नहीं मिलने से लौट रहे हैं मतदाता; कई जिलों में हुई छिटपुट झड़ुपें
Post Views: 32 लखनऊ, उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव का दूसरे व अंतिम चरण के लिए आज गुरुवार 11 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। वोटर्स शाम छह बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों […]
UP Election 2022: छठवें चरण की दस हाट सीट, कई दिग्गजों की परीक्षा
Post Views: 38 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पांच चरणों का मतदान हो चुका है। अब छठवें और सातवें चरण का मतदान होना है। छठवें चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर तीन मार्च को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इनमें आंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, […]
पंचायत चुनाव के चलते 60 हजार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई,
Post Views: 25 बलिया: बलिया जिले में पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर 60 हजार लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस की कार्रवाई पर उपस्थित होकर मुचलका नहीं भरने वाले 5,200 लोगों के विरुद्ध उप जिलाधिकारी न्यायालय ने वारंट का आदेश जारी किया है जिसमें पुलिस ने 143 लोगों […]




