रसड़ा (बलिया)। मऊ मार्ग स्थित नगर के एक्सिस बैंक के समीप बुधवार की दोपहर में एक युवक ने ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। खून से लतपथ युवक को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गाजीपुर जनपद के सादात थाना अर्तंगत गौरा गांव निवासी दलसिंगार यादव का 32 वर्षीय पुत्र सोनू यादव रसड़ा आया हुआ था। वह रसड़ा नगर के एक्सिस बैंक के समीप खड़ा था कि अचानक बलिया की तरफ से आ रही एक ट्रक के सामने कूद गया। आस-पास के लोगों ने उसे रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।
——————
Related Articles
UP Board Result : इन लिंक से देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट शुभम वर्मा 12वीं और प्रांची 10वीं के Topper
Post Views: 3,461 UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 20 Apr 20242:32:44 PM UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर यूपी […]
कौशांबी में मतांतरण से इनकार पर महिला की हत्या करने का आरोपित पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार
Post Views: 1,607 कौशांबी, । मतांतरण से इनकार करने पर चंदा सिंह की गला घोंटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपित आरिफ पुलिस मुठभेड़ में गुरुवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नाव के सहारे पश्चिम शरीरा के पभोषा घाट से यमुना नदी पार कर चित्रकूट भागने की फिराक में था, तभी पुलिस […]
बलिया : पुरुष वर्ग में बिजनौर वहीं महिला वर्ग में प्रयागराज ने जमाया खिताब पर कब्जा
Post Views: 1,836 बलिया । उत्तर प्रदेश खो खो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला खो खो एसोसिएशन बलिया द्वारा आयोजित 49वीं सीनियर स्टेट खो खो चैंपियनशिप के खिताब पर पुरुष वर्ग में बिजनौर ने तो वहीं महिला वर्ग में प्रयागराज ने कब्जा जमाया । स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और रामलीला मैदान में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप के […]




