विन्ध्याचल। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन विन्ध्यवासिनी मंदिर के सन्नीकट सप्तऋषिपथ नए विशिष्ठ मार्ग पर स्थित एक दुकान में एक दारोगा द्वारा चुंदरी चुराने का चलचित्र सार्वजनिक हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में ख़बर आग की तरह फैल गई। चूंकि मामला पुलिस से जुड़ा हुआ था, तो पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर दुकानदार को मैनेज करने में जुट गए। क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कोतवाल वेद पांडेय मामले की जांच कर रहे है। जांच कर रहे कोतवाल ने पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच चल रही है जो दुकानदार उस वक्त दुकान पर मौजूद था उसकी रात्रि ड्यूटी होने के चलते अभी वह मिल नहीं पाया है। वायरल वीडियो ने दिख रहे पुलिसकर्मी की भी तलाश जारी है वह भी नहीं मिल पा रहा है। पुलिस जांच में मामला चाहे जो भी पर एक बार तो यही चर्चा जोरो पर है कि दारोगा जी चोर हो गए।
Related Articles
देवर से इश्क में तीन बच्चों की दे दी बलि, एक-एक कर उतारा मौत के घाट; हैरान कर देगी यूपी की ये घटना
Post Views: 2 , औरैया। पति की मौत हुई तो महिला का प्रेम प्रसंग चचेरे देवर से चलने लगा। महिला उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके चार बच्चे थे और प्रेमी उन्हें साथ रखने को तैयार नहीं था। दोनों ने उन्हें रास्ते से हटाने की सोची और महिला ने चारों बच्चों को सेंगुर नदी […]
अच्छा होता है अच्छे कर्मोंका फल-पुलिस महानिरीक्षक
Post Views: 2 डा. भवदेव पांडेय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी मिर्जापुर । विन्ध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छे कर्मों का फल अच्छा मिलता है जबकि बुरे कर्म से भले की कोई तात्कालिक उपलब्धि मिल गई हो लेकिन उसका अंत बुरा ही होता है। श्री श्रीवास्तव नगर के हिंदी साहित्य […]
Lucknow Election Result : लखनऊ में एतिहासिक जीत, 71 साल बाद मोहनलालगंज में खिला कमल
Post Views: 0 लखनऊ, लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल खिला दिया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्वर सिंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। […]




