रामनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार की मध्य रात्रि में साहित्यनाका क्षेत्र में डबल पानी टंकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करने के आरोप में पुलिस ने सामने घाट निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझौते के बाद छोड़ दिया। युवकों ने इस पेट्रोल पंप पर कई बार तेल भराने के बाद उसे फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से चूना लगा चूके थे, जो इस बार धर लिए गये। वे पुन: तेल भराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेरह सौ रुपये का तेल भराया था। इस बार फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करते समय उनको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवको में से एक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर से विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए घर से निकला था। युवक पेट्रोल पंप पर इसके पूर्व कई बार तेल भराकर कुल लगभग आठ हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पेट्रोल पंप मालिक और युवकों के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
Related Articles
बजटमें पूर्वांचलके उद्योग, पर्यटनको मिले पैकेज-आरके चौधरी
Post Views: 1,187 इंडियन इंडस्ट्री असोसिएशन की बैठक सोमवार को हुई। इसमें काशी के उद्यमियों ने सोमवार को आम बजट से पहले केंद्र सरकार से यहां के उद्योगों को बढ़ावा देने, कर व्यवस्था सुदृढ़ करने, पूर्वांचल को विशेष पैकेज देने सहित कई बिंदुओं पर विमर्श किया। ऑनलाइन चर्चा के दौरान प्रमुख उद्यमी आरके चौधरी ने […]
UP Phase 7 Voting: तीन बजे तक चंदौली में सर्वाधिक मतदान, वाराणसी में मतदाता सुस्त
Post Views: 11,041 लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सातवें चरण का मतदान प्रारंभ हो गया है। नौ जिलों के 54 विधान सभा क्षेत्रों में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचे हैं, इससे पहले पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से ईवीएम को परखा। नौ में सात जिलों की सभी सीट पर […]
ज्ञानवापी मस्जिद में जलाभिषेक करने पहुंचीं किन्नर महामंडलेश्वर ने कहा- मैं अर्धनारीश्वर शिवलिंग का जलाभिषेक करूंगी
Post Views: 1,105 जबलपुर, पशुपतिनाथ अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी आज सुबह यहां नर्मदा नदी के किनारे ग्वारीघाट पहुंचीं। उन्होंने कहा, मैं अर्धनारीश्वर होते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करूंगी, क्योंकि भगवान शिव भी अर्धनारीश्वर का ही स्वरूप हैं। सनातन धर्म के संत काशी विश्वेश्वर में नर्मदा नदी के जल से अभिषेक करना चाहते हैं। […]




