भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी के रहने वाले अभिषेक मौर्य के मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को यश बैंक का अधिकारी बात कर कहा कि तुम्हारे क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध रिकॉर्ड पॉइंट्स अभी तक रिडीम नहीं हुए हैं। फोन करने वाले ने अभिषेक को विश्वास में लेकर सहायता करने के नाम पर उसने यस बैंक नाम का एक ऐप डाउनलोड कराया। जिसे उसने यस बैंक का आधिकारिक एप बताया। अभिषेक के एप लॉगिन किया लेकिन रिकॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने का कोई विकल्प नहीं मिला। इसके बाद फोन करने वाले जालसाज ने व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा जो यस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसा प्रतीत हो रहा था। वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य विवरण डालने के बाद एक ओटीपी आया। ओटीपी नंबर डालते ही खाते से ६० हजार डेबिट हो गया। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
Related Articles
लोहतामें नकदी और जेवरात समेत लाखोंकी चोरी
Post Views: 10 डॉग स्क्वाड के साथ क्षेत्राधिकारी ने की जांच-पड़ताल लोहता। सोमवारकी रात चोरों ने एक घर में छत के सहारे अंदर घुसकर जेवरात समेत और नकदी समेत लाखोंके माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी। बताया जाता है कि मनीष पटेल और अजीत पटेल दो […]
ज्ञानवापी सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक लगाई रोक; वाराणसी DM ने कही ये बात
Post Views: 7 नई दिल्ली: ज्ञानवापी मामले पर आज सुबह से चहलकदमी देखने को मिल रही है, कोर्ट के आदेश के बाद आज सुबह ASI की टीम सर्वे करने पहुंची थी। इस बीच मस्जिद समिति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 26 जुलाई शाम 5 बजे […]
बच्चोंके लिए दस बेडकी तैयारी शुरू
Post Views: 3 जौनपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिले के बाल चिकित्सकों के साथ जनसुनवाई कक्ष में बैठक की गयी। बैठक में प्राइवेट अस्पतालों के पास उपलब्ध मशीनों और सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्णय लिया गया कि प्राइवेट अस्पतालों में आक्सीजन कन्संट्रेटर, हाई फ्लो नोजेल कैनेडुला […]



