सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित चकवां गांव निवासी विनोद कुमार विन्द का 18 वर्षीय पुत्र शनि कुमार बिन्द की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ज्ञातव्य है कि छ: माह पहले ही गांव में पड़ोसी से मारपीट में शनि कुमार घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को अचानक तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में शनि कुमार की मौत हो गई। शनि कुमार की मां सरोजा देवी ने पडोसीयों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि शनि कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Related Articles
सड़क हादसेमें एककी मौत, दूसरा घायल
Post Views: 13 मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में मोतियापुर तिराहे पर दो बाइकों में भिड़ंत हो जाने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मिर्जापुर-जौनपुर मार्ग पर मडिय़ाहूं कोतवाली […]
किसानोंको खेतीमें नई तकनीक अपनानेकी जरूरत
Post Views: 9 प्राकृतिक खेतीके बारेमें कृषक संगोष्ठीका किया आयोजन डोभी। विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरासी के कम्पोजिट विद्यालय में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान भाइयों के साथ प्राकृतिक खेती के बारे में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी […]
जौनपुर में प्रधानमंत्री मोदी बोले- भाजपा नीति, नीयत, निष्ठा पर काम करने वाली पार्टी
Post Views: 6 जौनपुर, । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सातवें तथा अंतिम चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को जौनपुर के टीडी कालेज में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के प्रत्याशियों […]



