मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा) गांव में शुक्रवार की रात हुई तूफानी वारिस के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 60 हजार बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा)। गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. रामचंद्र पाण्डेय पशुपालन कर डेयरी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की शाम वह पशुओं को चारा पानी खिला कर दरवाजे पर पेड़ के नीचे बांध दिया था। आधी रात में तूफान के साथ हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी एक गाय की झुलस जाने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली से हुई गाय को मौत की सूचना पीड़ित ने राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. शशांक के साथ ही सम्बन्धित लेखपाल को दी। पीड़ित सुरेन्द्र पाण्डेय ने मृत गाय की कीमत लगभग 60 हजार बताया है।
Related Articles
लाखोंके घोटालेमें सेके्रटरी निलंबित
Post Views: 8 विकास कार्योंके नाम पर अभिलेखोंमें हेराफेरी कर निकाले ४५ लाख पीएमओके हस्तक्षेप से करंजाकला में हुई काररवाई सिद्दीकपुर। करंजाकला विकासखंड के आरा गांव में विकास के नाम पर अभिलेखों में हेराफेरी कर 45 लाख का घोटाला का मामला प्रकाश मे आया है। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला पंचायत […]
सभी धर्मोंके मूल में है इंसानियत – प्रो. निर्मला
Post Views: 11 सद्भाव दौड़को कुलपतिने दिखाई हरी झंडी सरायख्वाजा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रकोष्ठ एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान से सात दिवसीय राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में सद्भाव दौड़ का […]
रेल कर्मी ने की ऐसी कोच कंडक्टर से मारपीट
Post Views: 114 ट्रेन में चोरी करते हुए पकड़े जाने पर दी जान से मारने की धमकी जंघई। वाराणसी से चलकर देहरादून जाने वाली ट्रेन नंबर 15119 के एसी बोगी में जंघई रेलवे स्टेशन पर आरक्षण केंद्र पर कार्यरत सुदामा यादव आ रहा था और ताक-झांक करने के पश्चात एसी बोगी से एक बैग चोरी […]


