सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित चकवां गांव निवासी विनोद कुमार विन्द का 18 वर्षीय पुत्र शनि कुमार बिन्द की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ज्ञातव्य है कि छ: माह पहले ही गांव में पड़ोसी से मारपीट में शनि कुमार घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को अचानक तबियत बिगड़ी और कुछ ही देर में शनि कुमार की मौत हो गई। शनि कुमार की मां सरोजा देवी ने पडोसीयों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि शनि कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Related Articles
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत में छह श्रमिकों की मौत; दो गंभीर
Post Views: 9 जौनपुर। : जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग पर रविवार की देर रात लगभग 12 बजे समाधगंज बाजार के पास रोडवेज बस व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। भीषण हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार आठ मजदूर घायल हो गए। इसमें मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाते समय पांच की मौत हो गई। दो की […]
UP Board : जौनपुर में प्रशासन की पहल पर छात्रा ने कार में बैठकर दी बोर्ड परीक्षा
Post Views: 8 जौनपुर। जिले में गुरुवार की सुबह से शुरू बोर्ड परीक्षा के दौरान सुरक्षा और नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला प्रशासन के साथ शैक्षिक अधिकारी लगातार चक्रमण कर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। वहीं जिले में कुछ जगहों पर छात्रों को परीक्षा देने में समस्या होने के बाबत प्रशासनिक अधिकारियों की पहल […]
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटी की हालत गंभीर
Post Views: 10 जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सिकरारा के डमरूआ तिराहा पर स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर घायल महिला व बेटी मृत युवक की बहन-भांजी मां-बेटी का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार मछलीशहर (जौनपुर): रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की शाम स्कार्पियो के बाइक में पीछे से टक्कर मार देने से पिता-पुत्र की मौत […]



